फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Mahila Morcha tied Rakhi to BSF jawans at Suchetgarh border

Jammu News: भाजपा महिला मोर्चा ने सुचेतगढ़ सीमा पर बीएसएफ जवानों को राखिया बांधी

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha tied Rakhi to BSF jawans at Suchetgarh border
आरएस पुरा भाजपा महिला मोर्चा ने सुचेतगढ़ सीमा पर बीएसएफ जवानों को रा​खिया बांधने पुंहची
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिला मोर्चा की और से सुचेतगढ़ सीमा पर सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के वीर जवानों के साथ एक भावपूर्ण और देशभक्तिपूर्ण उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा, जम्मू-कश्मीर की अध्यक्ष नेहा महाजन की देखरेख में किया गया और इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व विधायक डॉ नरिंदर सिंह, विधायक सुचेतगढ़ प्रो. गारू राम भगत, बिशनाह विधायक डॉ. राजीव भगत, महासचिव महिला विंग संजीता डोगरा,राज्य सचिव रीमा पाधा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की महिला सदस्यों ने एक अत्यंत भावुक भाव से बीएसएफ जवानों को पवित्र राखियाँ बाँधीं और सीमाओं पर उनकी अथक सेवा और अटूट सतर्कता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। बहनों ने वीर जवानों के साहस और बलिदान के कारण ही देशवासी अपने घरों में शांतिपूर्वक त्यौहार मना पाते हैं।
विज्ञापन


प्यार और सम्मान से अभिभूत जवानों ने बहनों से गर्मजोशी से बातचीत की और उन्हें भारत माता की रक्षा के लिए अपनी अटूट निष्ठा का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा सदस्यों में नीना गुप्ता, उर्वशी गुप्ता, प्रेरणा नंदा, मीनाक्षी जामवाल, इंदु पुरी, उषा राजपूत, सुमन रैना, संतोष शर्मा, अनीता गंडोत्रा, शालू गुप्ता, इंदु वज़ीर, पूनम गुप्ता, कमला शर्मा, आरती कौल आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed