भाजपा नेता ने ट्वीट कर उपराज्यपाल से पूछा- घाटी में बर्फ हटाने के लिए कितना खर्च हुआ, उमर ने कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद स्नो क्लीयरेंस की धीमी गति होने पर सवाल उठाने लगे हैं। भाजपा नेता ने ही ट्वीट कर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सवाल पूछा है। भाजपा नेता व जेकेपीसीसी के पूर्व वीसी शेख खालिद जहांगीर ने ट्वीट कर पूछा कि कश्मीर में स्नो क्लीयरेंस के लिए क्या किया गया है।
जहांगीर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अगुवाई वाली सरकार इस बात को सार्वजनिक करे कि तीन जनवरी, जब से बर्फबारी शुरू हुई है, तब से से लेकर अब तक स्नो क्लीयरेंस में कितना पैसा खर्च किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसको लेकर वह एक आरटीआई भी फाइल करेंगे।
स्नो क्लीयरेंस से भाजपा भी संतुष्ट नहीं: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेसनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उमर ने यह ट्वीट भाजपा के नेता और जेकेपीसीसी के पूर्व वीसी शेख खालिद जहांगीर के ट्वीट के जवाब में किया है। उमर ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस बार प्रशासन की ओर से कराए गए स्नो क्लीयरेंस के कार्य से भाजपा खुद संतुष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ेंः कश्मीर के सोपोर में सेना के जवान बने देवदूत, जच्चा-बच्चा को इस तरह अस्पताल से पहुंचाया घर
उमर द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए ट्वीट में लिखा कि स्नो क्लीयरेंस के काम से भाजपा तक संतुष्ट नहीं है। वह तो एक कदम आगे बढ़े हैं और इसे एक कथित वित्तीय दुराचार करार दिया है। जोकि प्रेस नोट और सोशल मीडिया पर बर्फबारी के बाद किए गए कार्यों की सोशल मीडिया पर पीठ थपथपाने के बिल्कुल विपरीत है।
Even the BJP is dissatisfied with snow clearance in Kashmir. In fact they’ve gone a step further & alleged financial malfeasance. So much for all the press notes & social media back slapping by the administration claiming to have done an amazing job after the snow storm. https://t.co/MeFll5KaBB
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) January 7, 2021