{"_id":"60da1bb28ebc3ecc084c7d7c","slug":"bijli-rspura-news-jmu238335484","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई में डीडीसी सदस्या तरणजीत सिंह टोनी ने विजली नए प्रोजेक्ट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई में डीडीसी सदस्या तरणजीत सिंह टोनी ने विजली नए प्रोजेक्ट का लोकार्पण
विज्ञापन
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ से डीडीसी सदस्य सरदार तरनजीत सिंह टोनी ने सोमवार को सेई सेक्टर का दौरा किया। वहां पावर हाउस में बिजली के वर्क लोड को कम करने के लिए ट्रांसमिशन लाइंस के वर्गीकरण को लेकर लगाए गए नए प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि सेई सेक्टर के लोगों को लंबे समय से बिजली की समस्या पेश आ रही थी। लोगों की मांग को पूरा कराने के लिए हमने विद्युत विभाग की तरफ से सेई स्थित पावर हाउस के लिए सेई द्वितीय और सेई तृतीय सेक्टर में रहने वाले लोगों की सुविधा हेतु ट्रांसमिशन लाइंस का विभाजन किया है। इस प्रकार से विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारि के खिलाफ डीडीसी सदस्य भड़क गए। क्योंकि नए प्रोजेक्ट के उद्घाटन पर एसटीडी विभाग के जेई व अन्य पदाधिकारी मौजूद नहीं रहे। विभाग के कुछ अधिकारियों को छोड़ कर अन्य को मौजूद न पाकर डीडीसी सदस्य भड़क उठे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो विभाग के अधिकारी अपनी सेवाएं देने के प्रति लापरवाह हैं, उनको सुचेतगढ़ क्षेत्र से स्थानांतरित किया जाए। टोनी ने कहा कि इसी तरह आने वाले दिनों में भी सेई प्रथम के लिए ट्रांसमिशन लाइंस का लोकार्पण किया जाएगा और साथ ही सुचेतगढ़ विस क्षेत्र के हर गांव में डोर टूर लोगों की समस्याओं का सुना जाएगा और उनका समाधान कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर सेई खुर्द से सरपंच सरबजीत सिंह, सरदार चेला सिंह, सरदार शोभा सिंह, चकरोई पंचायत से सरपंच शाम लाल भगत, नायब सरपंच रोशन भगत, सेई क्षेत्र से पंच रवि कुमार, पंच शेर सिंह, पंच थोडू राम, अजय कुमार, कैप्टन कमजीत सरदार बलवीर सिंह नागरा, घरानी से विक्की चौधरी, रमेश चौधरी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।