फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   big no to machail yatra board

नहीं बनेगा मचैल यात्रा बोर्ड, प्रस्ताव खारिज

Thu, 28 Aug 2014 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 28 Aug 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
big no to machail yatra board

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में चलने वाली मचैल यात्रा के लिए बोर्ड के गठन के बिल को सदन ने नामंजूर कर दिया। मंत्री द्वारा कहा गया बोर्ड का गठन होने से सरकारी ख़जाने पर बोझ पड़ेगा, लेकिन यात्रा के लिए सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन


पैंथर्स पार्टी विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा मचैल यात्रा बोर्ड के गठन को लेकर पेश की गई बिल पर मनकोटिया द्वारा सदन से इसे पास करने की मंज़ूरी मांगी तो नेशनल काफ्रेंस के मंत्री मीर सैफुल्ला द्वारा इसका विरोध किया गया। मीर द्वारा कहा गया कि अगर बोर्ड का गठन होता है तो उससे राज्य के खजाने पर काफी बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


मनकोटिया द्वारा मंत्री के ध्यान में यह बात लाई गई कि प्रति वर्ष इस यात्रा में करीब 3 लाख श्रद्धालु यात्रा पर जाते हैं। उन्होने यह भी बताया कि इस यात्रा पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश के इलावा अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं जिनकी सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित बनाने के लिए बोर्ड के गठन की मांग रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री मीर सैफुल्ला द्वारा मनकोटिया को आश्वासन दिया गया कि राज्य सरकार यात्रा को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पूरा सहयोग देगी और अगर आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी तो बोर्ड के गठन की बिल पर पुन्ना विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed