फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   beggar gang active in jammu city

चोरी के बच्चों से चल रहा है भीख मांगने का धंधा!

Sun, 04 Jan 2015 09:13 PM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
beggar gang active in jammu city

बच्चों से भीख मंगवाने का धंधा शहर में खूब फलफूल रहा है। भीख मांगने वाले इन बच्चों में अधिकतर बाहरी राज्यों के हैं, जिन्हें न तो अपने मां-बाप के नाम का पता है और न ही गांव-कसबे का। यहां तक कि इनसे मजदूरी भी कराई जा रही है। इन बच्चों को दूर के राज्यों से चुराकर लाए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


शहर के किसी चौक-चौराहे, बस अड्डे या रेलवे स्टेशन पर नजर दौड़ाएं तो बड़ी संख्या में चार से दस साल तक के इन बच्चों को भीख मांगते आसानी से देखा जा सकता है। चार साल से कम उम्र के बच्चों को गोद में लिए कई महिलाएं भी भीख मांगती देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन


अचंभे की बात तो यह भी है कि ट्रैफिक कर्मचारियों और पुलिस की नाक के नीचे भीख मंगवाने का धंधा जोरों पर चल रहा है। पुलिस या यातायात कर्मी भीख मांगते किसी बच्चे से उसकी पहचान या अन्य पूछताछ करने की कोशिश भी नहीं करते। इनके सरगना कौन हैं इन पर पुलिस नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बच्चों को अपने मां-बाप का नाम भी नहीं मालूम

beggar gang active in jammu city

अपने मां-बाप तक का नाम नहीं जानने वाले इन बच्चों को सिर्फ इतना ही पता है कि उन्हें भीख मांगनी है और शाम को कोई उनके पास आएगा और दिन भर में जुटाए गए सारे पैसे उसको दे देने हैं। सवाल उठ रहा है कि यह बच्चे कहां से लाए गए हैं, इन्हें कौन लाया है और इन्हें क्यों लाया है।

सूत्रों के अनुसार भीख मंगवाने के लिए बच्चों को बाहरी राज्यों से चुरा कर लाया जा रहा है। जम्मू में आने वाली बाहरी राज्यों की ट्रेनों से यह बच्चे जम्मू पहुंच रहे हैं। यहां लाने के बाद उनको भीख मांगने की जगह बता जाती हैं।

शहर के किसी भी चौराहे पर जैसे ही रेड सिगनल होता है, भीख मांगने वाले ये बच्चे वाहनों को घेर लेते हैं। चार पहिया वाहन इनकी नजर में सबसे पहले होते हैं, इस उम्मीद में कि वहां से अधिक पैसे मिल सकेंगे। चार पहिया वाहन चालकों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए ये बच्चे पायदान पर चढ़ जाते हैं और जब तक पैसे नहीं मिलते तब तक वह पीछे हटने की नहीं सोचते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed