फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   beating retreat

Jammu News: बीटिंग रिट्रीट समारोह कल, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
beating retreat
जम्मू। एमए स्टेडियम में बीटिंग रिट्रीट समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 29 जनवरी को समारोह में उपराज्यपाल, वरिष्ठ अधिकारी, बच्चे और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे, जिसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग पार्किंग स्लॉट बनाए हैं। सभी पासधारकों को वाहनों को प्रशासन द्वारा आवंटित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करना होगा। बिना पास के वाहनों को निर्धारित सार्वजनिक पार्किंग स्थलों में पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैंड कंटीजेंट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के वाहनों के लिए जीजीएम साइंस कॉलेज के पास पार्किंग व्यवस्था की गई है। सेना और अर्धसैनिक बलों के परिवारों को लेकर आने वाले वाहनों को पुराने विश्वविद्यालय परिसर में पार्क किया जाएगा। वीआईपी एस्कॉर्ट वाहनों के लिए ड्राई फ्रूट मार्केट और जेडीए पार्किंग, ज्वेल चौक निर्धारित किया है। आम लोगों के लिए रणबीर मार्केट पार्किंग, जेडीए पार्किंग (चौथा तवी ब्रिज), एमएएम कॉलेज और तवी रिवर फ्रंट जैसे स्थानों को चिन्हित किया गया है। स्कूली बच्चों को लाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पिकअप और पार्किंग प्वाइंट तय किए गए हैं। समारोह के दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed