{"_id":"5f4cbb9b2fca060b7d62bcc4","slug":"baramulla-grenade-attack-terrorist-attacked-army-convoy-with-an-grenade-six-civilians-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सेना के काफिले पर ग्रेनेड हमला, छह नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सेना के काफिले पर ग्रेनेड हमला, छह नागरिक घायल
Mon, 31 Aug 2020 07:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने सेना के काफिले पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड सड़क किनारे गिरा, जिससे विस्फोट हो गया। इस दौरान छह नागरिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः अगस्त में 16 और इस साल अब तक 161 आतंकी ढेर, 61 सुरक्षाकर्मी शहीद
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि बारामुला के आजाद गुंज पुल के पास आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाने की नापाक हरकत की। हालांकि निशाना चूकने की वजह से ग्रेनेड सड़क किनारे गिरा और विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की जद में आने से छह स्थानीय नागरिक घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सुरक्षाबलों की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। अगस्त महीने में सुरक्षाबलों ने कमराजीपोरा पुलवामा, क्रीरी बारामुला, मूल चित्रग्राम शोपियां, हंदवाड़ा के गनोपोरा क्रालगुंड क्षेत्र, किल्लूरा शोपियां, जडूरा, पुलवामा और पंथा चौक श्रीनगर में अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान 16 आतंकियों को मार गिराया गया।
इसके अलावा जम्मू संभाग के राजोरी में भी सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया गया। गौरतलब है कि 2020 के पहले आठ महीनों में करीब 161 आतंकी मार गिराए गए हैं। यही वजह है कि खात्मे की कगार पर पहुंच चुके आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं।