{"_id":"602c21348ebc3ee90f500f28","slug":"banihal-qazigund-tunnel-work-halted-jammu-city-news-jmu229340130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिहाल-काजीगुंड टनल का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनिहाल-काजीगुंड टनल का काम रुका
विज्ञापन
जम्मू/बनिहाल। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन 8.5 क्लिोमीटर लंबी डबल ट्यूब बनिहाल-काजीगुंड टनल का काम रुक गया है। मार्च अंत तक टनल का लोकार्पण प्रस्तावित है, लेकिन लंबित मानदेय न मिलने के कारण श्रमिकों ने काम बंद कर दिया है। निर्माण एजेंसी का दावा है कि मानदेय की राशि ठेकेदार को दी जा चुकी है। मंगलवार को आंदोलित श्रमिकाें से बातचीत होती रही, लेकिन निर्माण कार्य बहाल नहीं हो पाया है।
मंगलवार को स्थानीय श्रमिकों ने काम से दूरी बनाए रखी। वहीं दूसरे राज्यों से संबंधित कुशल व अकुशल श्रमिकों को भी काम नहीं करने दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों ने अगस्त 2020 से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाया है, जबकि निर्माण कार्य देख रही निजी कंपनी प्रबंधन का दावा है कि श्रमिकों के ठेकेदार को पूरी बकाया राशि दी जा चुकी है। मौके पर पहुंचे एसडीएम बनिहाल जहीर अब्बास और बनिहाल थाना प्रभारी नईम उल हक ने श्रमिकों को समझाकर काम पर लौटने की अपील की, लेकिन वे लंबित मानदेय मिलने तक काम नहीं करने पर अड़े रहे।
जवाहर टनल, शैतान नाले को बाईपास करेगी यह सुरंग
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की लंबाई 270 किलोमीटर है, जिसमें जवाहर टनल और शैतान नाला पर बर्फबारी से यातायात रोकना पड़ता है। बनिहाल-काजीगुंड टनल इन दोनों स्थानों को बाईपास करेगी। टनल बनने से 35 किलोमीटर की दूरी घटकर 16 किलोमीटर रह जाएगी। 2100 करोड़ की परियोजना का काम वर्ष 2011 में नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी को मिला था। परियोजना निर्धारित समय से कई साल पीछे चल रही है। दस साल में कई डेडलाइन बीत चुकी हैं। वर्तमान में टनल का काम अंतिम चरण में है।