फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   back to village

पंचायत के नुमाइंदे लें कार्यों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
back to village
पंचायत बरोरी में बैक टू ​​वलेज-4 कार्यक्रम में मौजूद अ​​धकारी।
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत बरोड़ी में बैक टू विलेज-4 के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज बिपुल पाठक ने की। सुबह 11 बजे बिपुल पाठक पंचायत घर बरोड़ी पहुंचे। वहां आमजन के साथ-साथ 21 विभागों के अधिकारी और पंचायत के नुमाइंदे मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत के नुमाइंदों को स्वयं जिम्मेदारी लेनी होगी। ग्राम सभा की शुरुआत में पंचायत में किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा हुई, जिसके तहत अनेक प्रकार के सवाल उठे।
विज्ञापन

पंचायत निवासी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि 2014 से 2022 जून तक 100000 का बिजली बिल दिया गया है, जबकि उन्होंने अपना यह कनेक्शन बंद करा दिया था। जो भी बकाया था उसे दे दिया था। बिपुल पाठक ने बिजली अधिकारी को इस समस्या को हल करने के लिए कहा। असिस्टेंट इंजीनियर ने बताया कि जब तक यह बिल का पैसा जमा नहीं करा देते तब तक बिल आता रहेगा। बिपुल पाठक ने कहा कि अगर यह व्यक्ति पैसा नहीं दे रहा था तो इसका कनेक्शन क्यों नहीं काट दिया गया। बिजली अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, तो इस पर बिपुल पाठक भड़क गए और कहा कि मूर्खों जैसे सवाल मत करो। आपको अपने काम की जानकारी नहीं है। तत्काल इस मुद्दे को हल करो, नहीं तो कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत के लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की समस्या है। जल शक्ति विभाग को फर्क नहीं है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि ट्यूबवेल का काम लगा है, 15 दिन में चालू हो जाएगा। ग्राम सभा के दौरान महिला सभा भी हुई, जिसमें जल शक्ति विभाग के विशेषज्ञ ने महिलाओं को पानी टेस्ट करने के लिए बताया गया और समझाया गया। बिपुल पाठक ने पैक्ड फिल्टर पानी का टेस्ट कराया, तो विशेषज्ञ ने उस पानी को एसिडिक बताया। उसमें पीएच 6.5 से कम था। नल के पानी में पीएच 7.5 था। जो पीने के लिए अनुकूल था। तुरंत फिल्टर पानी की फैक्ट्री को गुणवत्ता को लेकर अवगत कराने के लिए कहा। तहसीलदार दीक्षा बंबा ने फैक्ट्री प्रबंधन को फोन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच शहनाज अख्तर को पंचायत में वाईफाई नेटवर्क के लिए कहा गया। कॉमन सर्विस सेंटर में वाईफाई होना जरूरी है। लोगों का 90फीसदी काम अब कॉमन सर्विस सेंटर के जरिये होगा। सरपंच से कहा गया कि अपने नाम पर कनेक्शन लें। सरपंच ने कहा कि डेंगू की समस्या से उनकी पंचायत जूझ रही है, स्वास्थ्य विभाग छिड़काव करने के लिए सक्रिय नहीं दिख रहा है। बिपुल पाठक ने कहा कि अगर आप लोगों ने अन्य काम से पैसे थोड़े कम करके डेंगू की दवाई के लिए रखे होते तो आपको स्वास्थ्य विभाग के पास जाने की जरूरत ही नहीं थी। वैसे भी स्वास्थ्य विभाग के पास पैरासिटामोल के अलावा कुछ नहीं होता।
बिपुल पाठक की निगरानी में राजस्व विभाग द्वारा सरपंच और पंचायत के नुमाइंदों को मेरी जमीन मेरी निगरानी के बारे में बताया गया। करीब एक बजे ग्राम सभा खत्म हुई। बैक टू विलेज-4 के अंतर्गत विजिटिंग ऑफिसर को दो दिन और एक रात पंचायत में ही बिताना पड़ता है, लेकिन नजदीक की पंचायतों में ज्यादातर विजिटिंग ऑफिसर शाम को अपने घर चले गए थे।
----------
अधिकारी करते रहे मनोरंजन
जब ग्राम सभा शुरू हुई तो पास में ही एक कमरे में कुछ विभाग के अधिकारी बैठकर मनोरंजन कर रहे थे। ग्राम सभा की ओर उनका कोई ध्यान नहीं था। ऐसा लग रहा था कि वह बैक टू विलेज-4 के कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने नहीं बल्कि किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं।
पंचायती राज को पटरी पर लाने के किए जा रहे कडे़ प्रयास
बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम में सलाहकार भटनागर ने बढेरी पंचायत में सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। केंद्र सरकार की ओर से पंचायती राज को पटरी पर लाने के लिए कडे़ प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की ओर से बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम के आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों के मुद्दों का मौके पर ही समाधान करने के प्रयास कर रहे हैं। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने पंचायत घर बढ़ेरी में गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए। भटनागर ने पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता से बातचीत की। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और कल्याण से संबंधित मुद्दों को उठाया। सलाहकार ने संबंधित विभागों के विजिटिंग अधिकारी से भी बातचीत की और विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सलाहकार भटनागर ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं की शत प्रतिशत संतृप्ति को प्राप्त करने में एक मील का पत्थर है। सलाहकार के साथ उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, शुभा शर्मा, निदेशक पशुपालन के अलावा सरपंच, डीडीसी सदस्य सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
पंचायतों में कराए वॉलीबाल मैच
रामगढ़। बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को रामगढ़ की अठारह पंचायतों में अधिकारियों ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पंचायत चक नाजर पंचायत दग छन्नी फतवाल, चक बालोतरा में विकास कार्य शुरू कराएं। पंचायतों में युवायों द्वारा वॉलीबाल मैच खेले गए और पंचायत दग छन्नी फतवाल में पौधे लगाए गए।
मंगलवार को दूसरे चरण में गांव के लोगों को परेशानियों को सुना गया। कार्यक्रम में दूसरे दिन पंचायत अधिकारियों ने तीसरे चरण में रखे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया और जो काम हुए उन्हें भी देखा। चौथे चरण के दूसरे दिन डीडीसी चेयरमेन केशव दत्त शर्मा तथा बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह ने रामगढ़ ब्लॉक में चल रहे चौथे चरण में मालशह, चक नाजर, दंग छन्नी कौ ब्रह्माणा पंचायत का दौरा करके लोगों से चर्चा की। कहा कि लोगों को अपनी परेशानियों को कार्यक्रम में रखनी चाहिए। ताकि उनका निपटारा हो सके। वहीं बीडीओ दीक्षा रैना ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लाक की अठारह पंचायतों का दौरा किया और गांव के लोगों की समस्या को सुना और ग्रामीण को आश्वासन दिया।
प्रदेश के लोगों की आंख में मिट्टी डालने का काम किया जा रहा
विजयपुर। बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम में बॉर्डर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अविनाश चौधरी और उनकी टीम ने पंचायती के लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अविनाश चौधरी ने कहा कि प्रदेश के लोगों की आंख में मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। जमीनी स्तर पर कोई विकास नहीं हुआ है। बैक टू विलेज के पिछले चरण में अधिकारियों के सामने रखी गई समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो सका है। गलियों और नालियों की हालत बदतर हो गई है। जब भी लोग गलियों के निर्माण के लिए प्रशासन के पास जाते हैं तो प्रशासनिक अधिकारी कहते हैं कि फंड की कमी से ऐसा हो रहा है।
आखिरी चरण में हमने मांग की थी कि पंचायत चक सलारिया को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरक्षण दिया जाए, हमारी मांग आज तक पूरी नहीं हुई। अविनाश ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए लोगों ने तीन साल से आवेदन किया है, लेकिन घर नहीं मिल पाया है। अविनाश ने बताया कि वार्ड-2 में सभी पूर्व सैनिक रहते हैं, लेकिन उनकी गली की हालत इतनी बुरी है कि गुजरना मुश्किल है। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि आप लोगों की परेशानी को जल्द हल कर दिए जाएगा। संवाद

ठेकेदारों ने रखी बकाया भुगतान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बैक टू विलेज -4 कार्यक्रम के दौरान पंगदौर पंचायत में नायब सरपंच दवेंद्र सिंह सोनू ने मांग रखी कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य हुए, लेकिन ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया गया। इससे क ई युवा जो ठेकेदारी को रोजगार बनाए हुए हैं काफी परेशान हैं। उनके अनुसार 2018 से 2020 तक कराए गए विकास कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। विजिटिंग अधिकारी ने कहा कि इस बारे में वह सरकार तक बात पहुंचाएंगे। कंगवाला में खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देश देने के बारे में पंच संजीव चौधरी ने मांग उठाई। रेईयां पंचायत में ग्रामीणों को अपनी जमीन अपनी निगरानी के तहत भूमि की पास बुक वितरित की गई। जरूरतमंद छात्रों को किताबें व किट बांटी गई। इस अवसर पर विजिटिंग अधिकारी मोक्ष डोगरा कलेक्टर भूमि और अधिग्रहण, डीडीसी सुभाष भगत, पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed