{"_id":"63617a249458cc4a1f51d72f","slug":"back-to-village-akhnoor-news-jmu2713670140","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौड़ में विकास कार्य का किया गया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौड़ में विकास कार्य का किया गया शिलान्यास
विज्ञापन
पंचायत तरोटी में विकास कार्य कै चैक करते अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ में भी चल रहे बैक टू विलेज-चार कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार को पंचायतों में सरकारी विभागों की तरफ से विकास कार्य शुरू कराया गया। कुछ का शिलान्यास किया गया।
पंचायत तरोटी के वार्ड-6 में एक गली, नाली और एक मैदान का शिलान्यास किया गया। राजपत्रिक अधिकारी राकेश गुप्ता, सरपंच बचन सिंह, नायब सरपंच अजीत सिंह मनहास, पंच अजीत सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। पंचायत बरडोह में लोगों ने अधिकारी को कई तरह की समस्याओं से अवगत कराया। बैक टू विलेज-3 के दौरान पंचायत के लोगों की तरफ से बताई गई समस्याओं का समाधान हुआ है। अधिकारी ने काम चैक किए और उनकी गुणवत्ता जांची। इसमें कलह गांव से मोहल्ला पैल लोअर और पैल अपर जाने वाली गली के निर्माण पर तीन लाख रुपये की लागत आई है, कलह मैन रोड से कलह हाई स्कूल को जाने वाली गली जिस पर पांच लाख रुपये की लागत आई है। हाई स्कूल कलह में पानी की टंकी, ग्राउंड फिलिंग कलह और कई अन्य कार्य भी हुए हैं। जिनमें बाबा मईमल देवस्थान कलह के पास सामुदायिक हाल जिस पर 11 लाख की लागत आएगी, वह अधर में है।
मुख्य मांगें गांव कलह में मोबाइल टावर, कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज को स्थानांतरित करने की मांग रखी गई। बरडोह गांव में पाकिस्तान की गोलाबारी से बचाव करने के लिए बंकर का निर्माण किए जाएं, सिंचाई विभाग लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग के कार्यों को पूरा किया जाए। इस मौके पर सरपंच मगों देवी, विजिटिंग ऑफिसर अतुल गुप्ता, बरडोह निवासी सुरेश शर्मा, पंच अशोक कुमार, पंच रवि कुमार, अनिल शर्मा, पंच चिंता देवी, रवि कुमार, जिया लाल, लीला देवी, संजीव कुमार और अन्य शामिल रहे। वहीं पंचायत मट्टू के लोगों ने पंचायत भवन के पास नाले की सफाई कराने की मांग की।