फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   back to village

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पंचायतों में पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
back to village
उपजिला खौड़ में पहुंचे अधिकारी।
ज्यौड़ियां। खौड़ के चारों ब्लाकों में सोमवार को बैक टू विलेज-चार के कार्यक्रमों में राजपत्रित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इनमें ब्लॉक खड़ाह बली, सामोआ, परगवाल तथा खौड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने सभी पंचायतों का दौरा कर जायजा लिया।
पंचायत लोअर नारायण में स्थानीय लोगों की तरफ से उठाए गए मुद्दों और मांगों को धैर्यपूर्वक सुना गया। लोगों द्वारा बिजली की आपूर्ति की कमी, गुणवत्ता वाले पेयजल की कमी समेत अनेक मुद्दे उठाए गए। बाकी शिकायतों में से कुछ मुद्दों का मौके पर ही निवारण किया गया। पंचायत लोअर नरयाणा में बागवानी निदेशक रामसेवक ने 90फीसदी अनुदान पर बागवानी विभाग के बैक यार्ड पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 300 लाभार्थियों को फल वाले पौधे वितरित किए। उन्हें आगे आने वाले सभी सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लाभ उठाने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसके अलावा, मृदा नमूनों के स्पॉट विश्लेषण के लिए बागवानी विभाग द्वारा एक मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थल पर उपलब्ध कराई गई थी। ताकि किसान मिट्टी की स्थिति प्राप्त कर सकें और तदनुसार अपने खेत में उर्वरकों की संतुलित खुराक लागू कर सकें। पंचायत लोअर कोटमैरा में बागवानी विभाग के अधिकारी संदीप कुमार शर्मा पहुंचे, जिनका स्वागत पंचायत के लोगों ने किया। जहां लोगों को लेबर कार्ड, भूमि रिकॉर्ड पासबुक, पेंशन बुक आदि वितरित की गई। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कई विकास कार्यों के नींव पत्थर भी रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के सामने लोगों ने खोला समस्याओं का पिटारा
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम के तहत छह पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें परगवाल अपर, परगवाल लोअर, गुड़ा मन्हांसा, पिंडी राजपुरा, सरवाल और भलवाल मोलू शामिल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सफाई के साथ हुई। इसके बाद ग्रामसभा में ग्रामीणों, पंचों व सरपंचों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें अधिकारियों ने सरकार की योजनाएं लोगों को समझाईं। लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन अधिकारियों ने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल और पीएचई दफ्तर पहुंचकर निरीक्षण कर सुझाव दिए। संवाद

ग्रामीणों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की
अखनूर। पंचायत काठर में बैंक टू विलेज-4 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराया, जबकि ग्रामीणों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि मात्र समस्याओं को लिखा जाता, उनका समाधान नहीं होता। लोगों ने आरोप लगाया कि मात्र आश्वासन ही दिए जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की तरफ से बैक टू विलेज कार्यक्रम अच्छी पहल है, मगर समस्याओं के समाधान के लिए जब तक जरूरी कदम नहीं उठाए जाएंगे तब तक यह सफल नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed