फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness Programme Organised in Various Places on Anti Tobbacco day

Jammu News: तंबाकू से दूरी बढ़ाएं, सेहत को तंदुरुस्त बनाएं

विज्ञापन
Awareness Programme Organised in Various Places on Anti Tobbacco day
----इसके साथ खबर से संबंधित तीन फोटो कैप्शन के साथ पीएच 1 में डाली गई हैं
विज्ञापन

- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं को किया जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को विभिन्न संस्थानों में हुए कार्यक्रमों में तंबाकू पदार्थों से तौबा करके सेहत को तंदुरुस्त बनाए रखने पर जागरूक किया गया। वक्ताओं ने दिखाया कि तंबाकू समाज में खासतौर पर युवाओं को अपनी गिरफ्त में लेकर उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर रहा है। इसकी रोकथाम और बचाव के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आकर काम करने की जरूरत है।
सरकारी इंदिरा गांधी डेंटल कालेज जम्मू में हुए बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना के विषय पर कार्यक्रम किया गया। इससे पहले डॉ. इकबाल सिंह के नेतृत्व में सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग ने डॉ. अनु गंडराल, डॉ. अमिता परिहार और डॉ. मनीषा कौल की टीम के साथ एक माह तक तंबाकू विरोधी जागरूकता गतिविधियों की शृंखला आयोजित की। प्रिंसिपल डा. प्रवीण अख्तर लोन ने कहा कि जागरूकता से ही तंबाकू से बचा जा सकता है। इस बीच पारिस्थितिकी, पर्यावरण और रिमोट सेंसिंग विभाग, जम्मू ने सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल सरवाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया।
विज्ञापन

वहीं, स्कूलों में धूम्रपान मुक्त वातावरण विषय पर संगोष्ठी व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों के एक समूह ने साथियों के बीच धूम्रपान और उसके दुष्परिणामों पर आधारित एक नाटक भी प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रिंसिपल रवींद्र कुमार रैना ने अपनी सफलता की कहानी बताई कि कैसे उन्होंने 20 साल बाद धूम्रपान की आदत छोड़ी। वहीं, स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में स्वास्थ्य सचिव डा. राकेश मगोत्रा की अध्यक्षता में सरकारी अस्पताल गांधीनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल से एएनएमटी छात्रों ने एक जागरूकता रैली निकाली। जीएमसी जम्मू में भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मेडिकल छात्रों ने प्रस्तुतियां देकर जागरूकता को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed