{"_id":"691185c34caa0166b50a94b2","slug":"attempt-to-burn-a-man-alive-in-rs-pura-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: आरएसपुरा में एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, दो नाम का खुलासा, जांच पुलिस में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: आरएसपुरा में एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, दो नाम का खुलासा, जांच पुलिस में जुटी
Mon, 10 Nov 2025 11:57 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:57 AM IST
सार
आरसपुर के गांव कोटली मियां फता के पास एक देवस्थान पर एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएसपुरा क्षेत्र के गांव कोटली मियां फता के पास एक देवस्थान पर रविवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने वहां आग जलती देख जब मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो उन्हें एक व्यक्ति झुलसी हुई अवस्था में मिला।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद घायल व्यक्ति ने होश में आने पर पुलिस को दो व्यक्तियों के नाम बताए, जिन्होंने कथित तौर पर उसे आग लगाई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन