फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assembly elections in Jammu and Kashmir likely be held early next year said BJP president Ravinder Raina

जम्मू-कश्मीर: रवींद्र रैना बोले- अगले साल होंगे विधानसभा चुनाव, महबूबा और अब्दुल्ला पर साधा निशाना

Sat, 25 Sep 2021 08:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 08:56 PM IST
सार

रवींद्र रैना ने कहा कि हमारी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। रैना ने दावा किया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने योजनाओं और विकास कार्यक्रमों से जम्मू-कश्मीर के लोगों को लाभान्वित किया है।

विज्ञापन
assembly elections in Jammu and Kashmir likely be held early next year said BJP president Ravinder Raina
जे. पी. नड्डा, रवींद्र रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है। यह बात भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के समर्थक लोगों के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों के साथ कानून के अनुसार व्यवहार किया जाएगा, चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो, राजनेता हो या आम नागरिक।

विज्ञापन


जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल दीनदयाल उपाध्याय के श्रद्धांजलि समारोह के बाद पार्टी कार्यालय में रैना ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया जारी है और साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। परिसीमन इस वर्ष के अंत तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश    
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उनकी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। रैना ने दावा किया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने योजनाओं और विकास कार्यक्रमों से जम्मू-कश्मीर के लोगों को लाभान्वित किया है। लोग संतुष्ट हैं और चुनाव के दौरान पार्टी को आशीर्वाद देंगे। अगला मुख्यमंत्री हमारी पार्टी से होगा। आतंकवाद से संलिप्त सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने पर नेशनल कांफ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेताओं के बयानों पर उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है। आतंकवादियों से संबंध रखने वाले सरकारी कर्मचारी को बख्शने का कोई औचित्य नहीं है।

 

आतंकवाद ने जम्मू-कश्मीर को तबाह कर दिया

कहा कि आतंकवाद ने जम्मू-कश्मीर को तबाह कर दिया है। पिछले तीन दशकों के दौरान एक लाख से अधिक लोगों की जान गई है। नेकां(नेशनल कांफ्रेंस) और पीडीपी को पुनर्विचार करना चाहिए कि क्या वे चाहते हैं कि तालिबान, पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जम्मू-कश्मीर पर शासन करें। आतंकवाद के समर्थक लोगों के दुश्मन हैं और देश के खिलाफ साजिश करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। रैना ने कहा कि अनुच्छेद-370 को निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर ने विकास देखा है। पत्थरबाजी समाप्त हो चुकी है। सरकार ने जमीनी लोकतंत्र को मजबूत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed