Article 370: पीडीपी-नेकां का आरोप- उमर और महबूबा को नजरबंद किया, LG बोले- सभी आरोप निराधार
पीडीपी और नेकां नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके नेता महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है। हालांकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल ने कहा कि राजनीतिक कारणों से पूरे जम्मू कश्मीर में किसी को भी हाउस अरेस्ट नहीं किया गया है और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। नजरबंद को लेकर कुछ भ्रामक अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, श्रीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि श्रीनगर में किसी को नजरबंद नहीं किया गया है। अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने संबंधी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर पूरी घाटी में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जम्मू में भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। खासकर सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। इस बीच पूरी घाटी में सुरक्षा बलों के काफिले की रवानगी पर रोक लगा दी गई है। साथ ही वीआईपी की सुरक्षा में लगे काफिले पर भी रोक लगा दी गई है। घाटी में कुछ शरारती तत्वों को उठाया गया है, ताकि किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
No person has been put under house arrest.
— Srinagar Police (@SrinagarPolice) December 11, 2023
उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर उपराज्यपाल के वीडियो संदेश को रिपोस्ट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उमर ने लिखा, 'ये जंजीरें जो मेरे गेट पर लगाई गई हैं, जो मैंने नहीं लगाई हैं तो आप (उपराज्यपाल) अपने पुलिस बल द्वारा किए गए काम से इनकार क्यों कर रहे हैं। यह भी संभव है कि आपको पता ही न हो कि आपकी पुलिस क्या कर रही है? क्या आप इमानदार नहीं हैं या आपकी पुलिस आपसे स्वतंत्र होकर काम कर रही है?
Dear Mr LG these chains that have been put on my gate have not been put by me so why are you denying what your police force has done. It’s also possible you don’t even know what your police is doing? Which one is it? Are you being dishonest or is your police acting independent of… https://t.co/HFr2bLr7EP pic.twitter.com/b4Xye8RnoJ
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) December 11, 2023
Even before Supreme Court judgement is pronounced, Police has sealed the doors of the residence of PDP President @MehboobaMufti and put her under illegal house arrest. pic.twitter.com/Ts2T7yFMrE
— J&K PDP (@jkpdp) December 11, 2023
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.