{"_id":"632cc8a1ca64ca564a6d986b","slug":"arrest-rspura-news-jmu268598595","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में डीलर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में डीलर हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। खोड़ धयोनिया के राशन डीलर को पुलिस ने लोगों की शिकायत पर कालाबाजारी के आरोप में हिरासत में लिया है। साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग उठाई है। सनद रहे कि इस गांव का राशन डीलर पहले ही सस्पेंड है। दूसरे गांव के डीलर को राशन वितरण करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे भी कालाबाजारी के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
गांव खोड़ धयोनिया के लोगों को सरकारी राशन कम दिए जाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सरकार से तय राशन मुहैया करवाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और लोगों ने बताया कि उन्हें न तो समय पर राशन मिलता है और न ही पूरा राशन दिया जाता है। जबकि पैसे भी अधिक वसूले जाते हैं। विभाग की ओर से तीन रुपए प्रति किलो आटा और चावल दिया जाता है, जबकि डीलर चार रुपए प्रति किलो के हिसाब से वसूलता है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार जहां हर गरीब परिवार को सरकारी राशन देने का वादा कर रही है वहीं दूसरी तरफ राशन डीलर कालाबाजारी कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। मजबूर होकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है। अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि राशन डीलर की तरफ से न तो कोई रेट लिस्ट लगाई है और न ही दुकान खोलने का कोई समय तय किया है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर, हिरासत में लिए गए राशन डीलर सतपाल ने बताया कि लोगों को पूरा राशन दिया जा रहा है। साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए गए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।