फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arnia news, garod drain news

Jammu News: जगह चिह्नित, गरोड़ नाले पर सोमवार से अस्थायी पुल का कार्य शुरू होगा

Mon, 25 Aug 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 25 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
arnia news, garod drain news
अरनिया में रविवार को बीआरओ के अधिकारी गरोड़ नाले पर अस्थायी पुल के लिए जगह चिन्हित करते हुए। सं
20,000 आबादी को मिलेगी सहूलियत, घायलों को मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन

अरनिया। क्षेत्र के गांव कूल कलां और कल्याणा के मध्यांतर गरोड़ नाले पर बीआरओ की तरफ से अस्थायीपुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अस्थायीपुल का निर्माण कार्य होने पर सीमावर्ती क्षेत्र की 20,000 आबादी को फायदा पहुंचेगा।
अस्थायी पुल के निर्माण से गरोड़ नाले पर हादसों को अंकुश लगेगा। बीआरओ की तरफ से एक सप्ताह में निर्माण कार्य मुकम्मल किया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सहूलियत के लिए बीआरओ ने युद्ध स्तर पर अस्थायीपुल का निर्माण कार्य रखा है। रविवार सुबह से ही ब्रा की मशीनरी और मजदूर काम में जुट गए हैं मौजूदा पुल की साफ सफाई कर दी गई है मौजूदा पुल के दोनों और कंक्रीट डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गरोड़ नाले पर बड़े पुल के निर्माण कार्य के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बीआरओ के चीफ से मुलाकात करेगा। गरोड़ नाले के पुल के निर्माण कार्य के लिए पहले भी टेंडरिंग हो चुकी है जिसमें ठेकेदार को पल के निर्माण कार्य में देरी के चलते ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ की तरफ से नए सिरे से पुल की टेंडरिंग की जाएगी। एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने कहा कि घायलों के लिए मुआवजा का प्रस्ताव
रखा जाएगा। गांव तरेबा की पूर्व सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि बीआरओ और प्रशासन ने मिलकर पुल के निर्माण कार्य का फैसला लेकर लोगों को राहत मुहैया की है।
सोमवार से गरोड़ नाले पर अस्थायीपुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसे एक सप्ताह में मुकम्मल किया जाएगा। युद्ध स्तर पर पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा।
-प्रीतम कुमार, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed