फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army takes charge of kashmir for amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा कमान सेना के हाथ में

Mon, 15 Jun 2015 12:13 PM IST
डॉ. बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Jun 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
army takes charge of kashmir for amarnath yatra

श्रीनगर के बादामी बाग स्थित सेना मुख्यालय में शनिवार को हुई कोर ग्रुप की बैठक में अमरनाथ यात्रा संपन्न होने तक आंतरिक सुरक्षा की कमान भी सेना को सौंपने का फैसला किया गया। हालांकि, बैठक के इस फैसले की न ही सेना और न ही पुलिस की ओर से पुष्टि की गई है। पर सेना में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक हाल ही में कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल संचालकों और टावरों पर हमले होने के अलावा सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों पर लगातार हो रहे हमलों के मद्देनजर सेना को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कश्मीर घाटी में विभिन्न आतंकी संगठनों के करीब 200 आतंकी सक्रिय हैं। इसके अलावा दक्षिण और उत्तरी कश्मीर में लश्कर और हिजबुल द्वारा युवाओं की भर्ती किए जाने की पुख्ता सूचनाओं ने भी सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। माना जा रहा है कि आतंकी संगठन अमरनाथ यात्रा के दौरान हमलों में तेजी लाने की साजिश कर रहे हैं ताकि यात्रा को प्रभावित किया जा सके।
विज्ञापन


इसके चलते कोर ग्रुप की बैठक में सेना के नेतृत्व में कश्मीर घाटी भर में सक्रिय आतंकियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला किया गया। बैठक का सह नेतृत्व कर रहे सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा और पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा ने सभी एजेंसियों को इंटेलिजेंस इनपुट एवं अहम सूचनाओं को तत्काल साझा करने के निर्देश भी जारी किए ताकि आतंकी मंसूबों को नाकाम बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलगाववादी तत्वाें द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान पत्थरबाजों की मदद से उपद्रव और पथराव की घटनाओं को अंजाम दिलवाने की भी आशंका है। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इसके चलते ऐसे तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए सेना, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के संयुक्त दस्ते बनाने का भी फैसला लिया गया।


यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू
अमरनाथ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गई है। बेस कैंप पहलगाम एवं बालटाल के साथ ही हाईवे और श्रीनगर-बालटाल मार्गों पर सुरक्षा बलों ने निगरानी शुरू कर दी है। यात्रा मार्ग पर थ्री लेयर तथा फोर लेयर सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। इसके साथ ही कहां कितने सुरक्षा बल लगाने हैं, इसका खाका भी खींच लिया गया है। थ्री लेयर सुरक्षा में पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस होगी, फिर अर्द्धसैनिक बल और सेना। अति संवेदनशील स्थानों पर जहां पथराव तथा अन्य गड़बड़ी की आशंका है वहां फोर लेयर सुरक्षा प्रबंध होंगे। यहां संयुक्त टीमें रहेंगी, जो कैसे भी हालात से निपटनें में सक्षम होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed