फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army saved son Of hizbul chief syed salahuddin in pampore attack

पांपोर हमले में सेना ने बचाया था हिजबुल प्रमुख के बेटे को

Thu, 25 Feb 2016 04:25 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
army saved son Of hizbul chief syed salahuddin in pampore attack

पिछले सप्ताह पांपोर में हुए आतंकी हमले में ईडीआई की बिल्डिंग में फंसे 100 लोगों में हिजबुल प्रमुख सलाहुद्दीन का बेटा भी शामिल था। जिसे सेना के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला था।

विज्ञापन


पंपोर के इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (ईडीआई) परिसर में हुए हमले में जहां पांच जवान शहीद हुए थे। तीन दिन तक चली मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। हमले के बाद हिजबुल प्रमुख सलाहुद्दीन ने आतंकियों की वाहवाही की थी और इस तरह के हमलों की चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक सलाहुद्दीन का पुत्र सैयद मुईन ईडीआई ऑफिस में फंस गया था। वह यहां आईटी मैनेजर के तौर पर काम करता है।  मुईन, सलाहुद्दीन के तीन बेटों में से एक है। पुलिस के मुताबिक, उसका किसी आतंकी संगठन से संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि खबर आ रही है कि हमले के बाद उससे पूछताछ की गई है। श्रीनगर में छह साल में किया गया यह सबसे बड़ा फिदायीन हमला है। पुलिस का मानना है कि सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला करने के बाद परिसर में दाखिल हुए आतंकी, पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे।

हमले के वक्त नमाज पढ़ रहा था सैयद मुईन

army saved son Of hizbul chief syed salahuddin in pampore attack

सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में रहता है और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के खिलाफ अधिकतर आतंकी हमले करवाने का आरोपी है। फ‌िलहाल वह यूनाईटेड ज‌िहाद कौंस‌िल नाम के संगठन के नाम से भारत में आतंकी गत‌ि‍‌व‌िध‌ियों को अंजाम दे रहा है।

ज‌िस समय सरकारी भवन पर आतंकी हमला ह‌ुआ था उस वक्त सैयद मुईन पहली मंज‌िल पर मौजूद था और नवाज पढ़ था। जैसे ही आतंकी इमारत में घुसे अंदर अफरा-तफरी मच गई। सैयद मुईन ने भी बीच में नवाज छोड़ दी और लोगों के साथ ब‌िल्ड‌िंग से भाग न‌िकला।

तीनों बेटों ने पिता की गतिविधियों से खुद को दूर रहा है। सलाहुद्दीन का एक बेटा डॉक्‍टर और एक मेडिकल असिस्टेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed