फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army remembers martyr Colonel Santosh Mahadik, who was martyred in 2015 in Kupwara

जम्मू कश्मीर: सेना ने शहीद कर्नल संतोष महादिक को याद किया, कुपवाड़ा में 2015 में आतंकियों का खात्मा कर हुए थे शहीद 

Wed, 17 Nov 2021 02:38 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 02:38 PM IST
सार

बारामुला में सेना ने बुधवार को शहीद कर्नल संतोष महादिक को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेता कर्नल महादिक 17 नवंबर 2015 को कुपवाड़ा जिले के मनिगाह में शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
Army remembers martyr Colonel Santosh Mahadik, who was martyred in 2015 in Kupwara
Santosh Mahadik - फोटो : army

विस्तार

बारामुला में सेना ने बुधवार को शहीद कर्नल संतोष महादिक को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेता कर्नल महादिक 17 नवंबर 2015 को अपने साथियों का नेतृत्व करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मनिगाह में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरंात शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन

 

41 राष्ट्रीय राइफल्स ने कैप में शहीद कर्नल को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनकी याद में प्रेरक भाषण, कविताएं भी सुनाई गईं। वक्ताओं ने उनके समर्पण और बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि कुपवाड़ा उन्हें कभी नहीं भूलेगा। जिसके लोगों के लिए उन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी। कर्नल महादिक की शहादत से प्रेरणा लेते हुए उनकी पत्नी स्वाति संतोष महादिक भी बाद में सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हुईं।

विज्ञापन

 

स्वाति की इच्छा को देखते हुए तत्कालीन सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पारिक ने उन्हें सेवा चयन बोर्ड में उम्र सीमा में छूट देने की सिफारिश की थी। जिस समय स्वाति ने सेना में योगदान दिया उस समय वह 37 वर्ष की थीं। जबकि एसएसबी में चयन की उम्र सीमा 27 वर्ष ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed