{"_id":"615d9fa98ebc3e628f6cd794","slug":"army-organized-photography-competition-for-youth-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला: सेना ने युवाओं के लिए आयोजित की फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 40 छात्रों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला: सेना ने युवाओं के लिए आयोजित की फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 40 छात्रों ने लिया हिस्सा
Wed, 06 Oct 2021 06:37 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:37 PM IST
सार
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पेशेवर फोटोग्राफी से परिचित कराना और उन्हें फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में शिक्षित करना था।
विज्ञापन
फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर संभाग के बारामुला में उप्लोना राष्ट्रीय राइफल्स के सुल्तानपुर कंडी आर्मी कैंप ने मुख्यालय 10 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के तत्वावधान में स्थानीय गांवों के युवाओं के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पेशेवर फोटोग्राफी से परिचित कराना और उन्हें फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में शिक्षित करना था।
विज्ञापन
बच्चों को एक पेशेवर फोटोग्राफर द्वारा निर्देशित किया गया। जिन्होंने फोटोग्राफी के टिप्स और ट्रिक्स के साथ-साथ डीएसएलआर और मोबाइल फोन कैमरों का उपयोग सिखाया। प्रतियोगिता 12-16 वर्ष और 17-23 वर्ष के दो आयु समूहों के लिए आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ, कुरान में भी यही लिखा है
विज्ञापन
इसमें जहांगीर शाह निवासी सुल्तानपुर कंडी, इकरा जान निवासी मोरंतंगवारी और साहिल लोन निवासी नौगम कंडी को सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर पाया गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 40 छात्रों ने भाग लिया।