फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army news

Jammu News: नड कलोआ का लाल सेना में बना लेफ्टिनेंट, गांव में जश्न

विज्ञापन
Army news
लेफ्टिनेंट बनने के बाद सांबा में अपने गांव पहुंचने पर परिवार के साथ जश्न मनाता लेफ्टिनेंट भवानी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। दूरदराज गांव नड कलोआ के भवानी सिंह जम्वाल ने मेहनत, अनुशासन और अटूट जज्बे के दम पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। उनके चयन की खबर के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटीं और परिवार वालों को बधाई दी। परिवार के अनुसार भवानी शुरू से ही पढ़ाई और मेहनत को लेकर गंभीर रहे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहे। भवानी के पिता गुलजार सिंह भावुक होकर बोले, यह सिर्फ मेरे बेटे की नहीं पूरे गांव की जीत है। हमने हमेशा चाहा कि वह देश सेवा करे। आज वह लेफ्टिनेंट बन गया है। इस गर्व की कोई तुलना नहीं। उसकी मेहनत और लगन ने भगवान को भी पिघला दिया। भवानी सिंह ने कहा कि एक छोटे गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं। वहीं से शुरुआत की। पहले मैं सेना में जवान के रूप में भर्ती हुआ था। लेफ्टिनेंट बनने के लिए आवेदन किया और चौथे प्रयास में जाकर मुझे सफलता मिली। यह मेरे लिए भावुक पल है। मैं और मेरा परिवार बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed