फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army flags off motorcycle campaign 'Tarnados' from Udhampur

जम्मू-कश्मीर: सेना ने उधमपुर से मोटरसाइकिल अभियान 'टोर्नेडोज' को झंडी दिखाकर रवाना किया

Mon, 25 Oct 2021 04:36 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 25 Oct 2021 04:36 PM IST
सार

सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर से सेना सेवा कोर (एएससी) की मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया गया। 11 सवारों वाला यह दल देश भर में 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

विज्ञापन
Army flags off motorcycle campaign 'Tarnados' from Udhampur
उधमपुर में दल को हरी झंडी दिखाते सैन्य अधिकारी। - फोटो : सेना

विस्तार

सेना के उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर से सेना सेवा कोर (एएससी) की मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया गया। 11 सवारों वाला यह दल देश भर में 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस रैली का समापन 11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर होगा। इस रैली को टोर्नेडोज का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


पीआरओ ने बताया कि इस रैली को चीफ ऑफ स्टाफ (सीओएस) लेफ्टिनेंट जनरल एस हरिमोहन अय्यर ने सोमवार को मुख्यालय से हरी झंडी दिखाई। मेजर शिवम सिंह के नेतृत्व में यह दल देश के विभिन्न इलाकों का दौरा करेगा। इसमें मुख्य तौर पर श्रीनगर, कारगिल, लेह, खारदुंग ला, सियाचिन बेस कैंप, पांग, शिमला, चंडीगढ़ रहेंगे। इसके बाद 11 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर इस अभियान का समापन होगा।
विज्ञापन


बेहद चुनौतीपूर्ण अभियान के दौरान सभी लोग 2,500 किमी की दूरी तय करेंगे। पीआरओ ने बताया कि यह अभियान सेना के साहस और गौरव का प्रतीक है। दल में शामिल सदस्य रेजांग ला सहित उत्तरी सीमा पर विभिन्न युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। उन्होंने बताया कि एएससी 8 दिसंबर को अपना 261वां कोर दिवस मनाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य चुनौतीपूर्ण अभियान चलाकर कोर के समृद्ध इतिहास को याद करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed