फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army destroyed 22 minefields at loc

LOC पर सेना ने नष्ट की 22 बारूदी सुरंगें

Wed, 29 Apr 2015 09:58 AM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
army destroyed 22 minefields at loc

सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों को माइन विस्फोट से होने वाले हादसों से बचाने के मकसद से सेना द्वारा विशेष माइन हटाओ अभियान के दौरान 22 माइनों को बरामद कर नष्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में दो हफ्ते पहले माइन ब्लास्ट में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले की नौशेरा तहसील के एलओसी के पास बसे सरिया गांव में सेना की 88 इंजीनियरिंग यूनिट द्वारा मंगलवार को सरिया क्षेत्र में विशेष माइन हटाओ अभियान चलाया गया। करीब दस घंटे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान सेना ने पूरे क्षेत्र के चप्पे-चप्पे को खंगाल डाला।
विज्ञापन


इसी दौरान सेना ने क्षेत्र से 22 माइनों को बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया। सेना के अनुसार सरिया क्षेत्र अब बिलुकल माइन मुक्त हो गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 1999 में भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान ही नौशेरा तहसील के एलओसी से सटे सभी क्षेत्रों में सेना द्वारा माइनें बिछाई गई थीं।।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने क्यों चलाया विशेष अभियान?

army destroyed 22 minefields at loc

कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान द्वारा नौशेरा सेक्टर से घुसपैठ के प्रयासों पर अंकुश लगाने के मकसद से सेना ने माइन बिछाई थी कारगिल युद्ध खत्म होने के बाद किसी ने भी माइनों को निकालने व उन्हें नष्ट करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था। इसलिए इन क्षेत्रों में पिछले 15 वर्षों में माइन हादसों में दजनों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई अपाहिज हो चुके हैं।

वहीं, एलओसी के इन क्षेत्रों में सैकड़ों की संख्या में पशु भी माइन हादसों में मारे जा चुके हैं। करीब दो हफ्ते पहले सरिया क्षेत्र में माइन विस्फोट में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत होने व एक मजदूर के घायल होने का मामला सामने आया था।

मजदूरों की मौत के बाद सरिया गांव के लोगों ने सेना व पुलिस तथा सिविल प्रशासन के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए क्षेत्र को माइन मुक्त बनाने की गुहार लगाई गई थी। इसलिए सेना ने अब क्षेत्र को माइन मुक्त बनाने के मकसद से विशेष अभियान छेड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed