{"_id":"7722a70b94205861d74edb4690d6ccf0","slug":"animal-trafficking-increased-in-jammu-region-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड के बंद होते ही बढ़ गई पशु तस्करी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड के बंद होते ही बढ़ गई पशु तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगल रोड पर बर्फ गिरने और घाटी में बर्फ गिरने की शुरुआत होते ही पशु तस्कर सक्रिय हो गए हैं। दरअसल, दोनों ही जगहों पर आने वाले दिनों में और अधिक बर्फ गिरने से रास्ते बंद हो जाएंगे। ऐसे में पशु तस्कर पहले ही पशु तस्करी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
यही कारण है कि एकाएक तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। राजोरी, पुंछ, रियासी, कठुआ, सांबा जिलों से पशु तस्कर बड़े पैमाने पर तस्करी करने को सक्रिय हो गए हैं और इसका उदाहरण एक दिन पहले मिल भी गया।
विज्ञापन
तस्करों ने 24 घंटों के भीतर जम्मू से पांच बार तस्करी करने की कोशिश की। बर्फ गिरने के कारण रास्ते बंद होने पर तस्कर फंस जाते हैं और श्रीनगर जा नहीं पाते। तस्करी के लिए वह किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। इनके पास हथियार तक मौजूद हैं।
विज्ञापन
पिछले साल राजोरी जिले में करीब 50 तस्करों ने 100 वाहनों में एक साथ तस्करी करने की कोशिश की थी। इसमें पकड़े जाने पर तस्करों ने थन्नामंडी के थाने पर हमला बोल दिया। ऐसा ही नजारा दो दिन पहले देखने को मिला।
जब नगरोटा में पांच तस्करों ने पांच वाहनों में एक साथ तस्करी करने की कोशिश की। पकड़े जाने पर पुलिस पर हमला कर दिया। हालांकि आईजी जम्मू दानेश राणा का कहना है कि तस्करी के मामलों पर अंकुश लगा हुआ है। इतने मामले नहीं बढ़े हैं। फिर भी सभी थानों में इसे लेकर आदेश दिए गए हैं। कार्रवाई की जाएगी।