फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anantnag farmer Irshad Hussain s happiness knew no bounds when PM wore pheran as a gift

पीएम मोदी को इरशाद की भेंट: कई साल पैसे बचाए... पिता के नाप का बनवाया 'फेरन'...जब पहना तो न रहा खुशी का ठिकाना

Fri, 20 Sep 2024 01:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Sep 2024 01:43 PM IST
सार

अनंतनाग के इरशाद ने 2013 से नरेंद्र मोदी से मिलने का सपना देखा था। अपनी वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने उनके लिए उपहार खरीदने को पैसे बचाए। बाद उन्होंने अलग-अलग चीजों के बारे में सोचा, जिन्हें वह पीएम मोदी को पेश कर सकें। फिर पारंपरिक पोशाक फेरन भेंट देने के लिए बनवाई।

विज्ञापन
Anantnag farmer Irshad Hussain s happiness knew no bounds when PM wore pheran as a gift
PM Modi Election Rally - फोटो : Youtube/BJP

विस्तार

कश्मीर के अनंतनाग के किसान इरशाद हुसैन नायकू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीनगर दौरे के दौरान भेंट की गई फेरन भेंट करने की कहानी फिर ताजा हो गई। इरशाद को आज भी वह दिन याद है जब उनका उपहार प्रधानमंत्री ने पहना था। अनंतनाग के इरशाद ने 2013 से नरेंद्र मोदी से मिलने का सपना देखा था।

विज्ञापन

अपनी वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने उनके लिए उपहार खरीदने को पैसे बचाए। कुछ सालों की बचत के बाद उन्होंने अलग-अलग चीजों के बारे में सोचा, जिन्हें वह पीएम मोदी को पेश कर सकें। अंतत: उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए पारंपरिक पोशाक फेरन बनावाकर भेंट करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेरन देने दिल्ली तक पहुंचा था नायकू 
कपड़े का चयन करने के बाद नायकू पीएम मोदी की नाप नहीं होने पर दुविधा था। तभी उन्हें ख्याल आया कि उनके पिता की कद-काठी प्रधानमंत्री से काफी मिलती-जुलती है। वह तुरंत अपने पिता को दर्जी के पास ले गए और उनकी नाप की फेरन दर्जी से तैयार करवाई।

विज्ञापन

पोशाक तैयार हो जाने के बाद उन्होंने इसे देने के लिए अनंतनाग से दिल्ली तक की यात्रा की। वह प्रधानमंत्री आवास के गेट पर पहुंच गए, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते वह अंदर नहीं जा सके और कश्मीर लौटकर कूरियर से भेजने का फैसला किया। 

पीएम मोदी को फेरन में देख रह गया हतप्रभ
कुछ दिनों बाद, नायकू को एक अप्रत्याशित कॉल आया। फोन पर मौजूद शख्स ने पूछा, आप प्रधानमंत्री आवास पर आए थे न? इरशाद ने अपना पूरा पता और फोन नंबर के साथ एक पत्र संलग्न करते हुए उपहार भेजा था। यह कॉल प्रधानमंत्री कार्यालय से थी। उनका विवरण पूछने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने उन्हें सूचित किया कि प्रधानमंत्री ने आज वह उपहार पहना है, जो आपने उन्हें भेजा था।

वह इस समय कश्मीर में हैं और आपके द्वारा उपहार में दिया गया फेरन पहनकर श्रीनगर में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। जब इरशाद को फोन आया तो वह अपने खेतों में था और उसे यकीन ही नहीं हुआ। वह घर गया और एक दोस्त के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम को जांचने लगा। उसे यह देखकर खुशी हुई कि पीएम मोदी फेरन पहनकर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed