फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   an artificial lake create in Ladakh s Zanskar river Leh

अलर्ट: लेह में कृत्रिम झील फटने से बाढ़ पुल, फसलें और चार सड़कें बहीं

Sun, 22 Aug 2021 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 10:44 AM IST
सार

लेह में जांस्कर नदी में एक कृत्रिम झील का निर्माण हुआ है। संभावित खतरे से निपटने के लिए अधिकारियों को अलर्ट रहने और तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
an artificial lake create in Ladakh s Zanskar river Leh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंस्कार नदी में ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील फटने से लद्दाख में लेह के रुंबक क्षेत्र में बाढ़ आ गई। रविवार तड़के मची तबाही में रुंबक पुल, आसपास के गांवों को जाने वाली चार मुख्य सड़कें और बड़े पैमाने पर फसलें बह गईं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


प्रशासन ने एनएचपीसी की निमो बाजगो बिजली परियोजना के निचले क्षेत्र में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। लोगाें से भी कहा गया है कि सिंधु नदी में कभी भी बाढ़ आ सकती है। आपदा प्रबंधन की टीमें फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने समेत सड़क संपर्क बहाली में जुट गई हैं।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लेह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनम चोसजोर ने बताया कि रुंबक गांव के पास जंस्कार नदी में कृत्रिम झील बन गई थी, जिसके अचानक फटने से बाढ़ आ गई। रविवार तड़के पानी का बहाव इतना तेज था कि रुंबक पुल समेत कई गांवों में लगी फसलों और सड़कों को बहा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुंबक, जिंगचेन, युरुसे और रुमचुंग को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले सड़क संपर्क कट गए हैं। अधिकारी ने बताया कि एनएचपीसी निमो बाजगो परियोजना के मुख्य अभियंता, लिकर व खल्सी के एसडीएम को अलर्ट किया गया है। सिंधु नदी में बाढ़ आ सकती है, जिसके लिए लोगाें को पहले ही सावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन नागबेरन की कहानी: जनजातीय महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न करते थे आतंकी, दुर्गम इलाके में ऐसे मारे गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed