फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amu gives notice to nine students for asking for offering prayer for militant manan wani

मन्नान मसले पर एमयू के दो छात्र निलंबित, नौ को थमाया नोटिस

Sun, 14 Oct 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 14 Oct 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
amu gives notice to nine students for asking for offering prayer for militant manan wani
aligarh muslim university

आतंकी मन्नान बशीर वानी को शहीद घोषित कर नमाज-ए-जनाजा पढ़ने की कोशिश करने और हंगामा करने के मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दो छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा नौ छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रॉक्टर ने डिप्टी प्रॉक्टर के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया है।

विज्ञापन


एएमयू के शोध छात्र से आतंकी बने मन्नान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर के दर्जनों छात्रों ने कैनेडी हॉल में नमाज-ए-जनाजा पढ़ने का प्रयास किया था। हालांकि प्रॉक्टोरियल टीम एवं सीनियर छात्रों की सूझबूझ एवं विरोध के कारण कश्मीरी छात्र नमाज-ए-जनाजा पढ़ने में कामयाब नहीं हुए। इस क्रम में कश्मीरी छात्रों ने नारेबाजी एवं प्रॉक्टोरियल टीम के साथ बदतमीजी की थी।
विज्ञापन


गुरुवार को एएमयू प्रशासन द्वारा इस मामले में तीन छात्रों को निलंबित करने एवं चार छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का बयान दिया गया था, लेकिन बाद में एएमयू प्रशासन को अपनी गलती का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा कार्रवाई में एएमयू प्रशासन ने वसीम अयूब मलिक, पीएचडी छात्र (शोपियां, जम्मू-कश्मीर) और अब्दुल हसीब मीर, पीएचडी छात्र (हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर) को निलंबित कर दिया है।

साथ ही निलंबित छात्रों सहित नौ छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एएमयू जनसंपर्क कार्यालय के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि नमाज-ए-जनाजा में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है। अब तक नौ छात्रों को चिन्हित किया गया है, जिनमें दो को निलंबित करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

छात्रों को 48 घंटे में नोटिस का जवाब देना है। इसके अतिरिक्त डिप्टी प्रॉक्टर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्य देखकर कमेटी को यह तय करना है कि नमाज-ए-जनाजा एवं हंगामा में कौन-कौन छात्र शामिल थे।

 

इन छात्रों को कारण बताओ नोटिस 

जिन छात्रों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है उनमें वसीम अयूब मलिक, पीएचडी छात्र (शोपियां, जम्मू-कश्मीर), अब्दुल हसीब मीर, पीएचडी छात्र (हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर), पीरजादा दानिश शाबिर, बीएससी छात्र (कुलगाम, जम्मू-कश्मीर),  ऐयाज अहमद भट्ट, एमएससी छात्र (अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर), मो. सुल्तान खान, एमफिल छात्र (मानसबाल, गंडरबाल, श्रीनगर जम्मू-कश्मीर), रकीब सुल्तान बीएससी छात्र (बारामुला, जम्मू-कश्मीर), समीउल्ला रॉथर बीएससी छात्र (कुलगाम, जम्मू-कश्मीर), शौकत अहमद लोन (बुडगाम, जम्मू-कश्मीर) एवं पीरजादा महबुबुल हक, बीए छात्र (ड्रगमुला, जम्मू-कश्मीर) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed