{"_id":"6f0670ad890864a946ac843151333cae","slug":"amritsar-team-won-cricket-match-at-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर की एक और धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर की एक और धमाकेदार जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 06 Feb 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच फिर से शुरू हो गया है। पांचवीं पुलिस मार्टीयर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के बाइसवें मुकाबले में अमृतसर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए खन्ना क्रिकेट क्लब को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे खन्ना क्रिकेट क्लब के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत की।
विज्ञापन
आईपीएल खेल चुके करण गोयल और टीम के कप्तान गगन खन्ना की सलामी जोड़ी ने तेजी से रन बटोरना शुरू कर दिए। गगन खन्ना ने तीस गेंदों पर दो चौकों की मदद से छब्बीस, जबकि करण गोयल ने छब्बीस गेंदों में उन्नीस रन बना लिए। शानदार साझेदारी से टीम का स्कोर 54 रन बिना किसी नुकसान के पहुंच गया, लेकिन इसके बाद गेंदबाजी करने आए अभिनव ने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को आउट कर खेल का रुख बदल दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरे छोर से गेंदबाजी करने आए अभिषेक ने स्पिन गेंदबाजी से विकेट चटकाना शुरू कर दिए। अभिनव ने चार ओवर में तेरह रन देकर चार और अभिषेक ने 3.4 ओवर में अठारह रन देकर पांच विकेट हासिल कर लिए। नतीजतन खन्ना क्रिकेट क्लब की शानदार शुरुआत के बावजूद टीम की पारी 17.4 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे अमृतसर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने आते ही ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
अभिषेक ने आठ चौकों और एक छक्के की मदद से पैंतालीस गेंदों में नाबाद 57 रन बना डाले। वहीं रोहन ने तीन चौके लगाकर उन्नीस रन का योगदान दिया। टीम ने तेरह ओवर में ही नौ विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। अभिषेक को गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच में रामलुभाया और मास्टर मोहन लाल ने अंपायरिंग की।