अमर उजाला संवाद: जम्मू में पहली बार एक ही छत के नीचे जानी-मानी शख्सियतों का सज रहा मंच
जम्मू-कश्मीर में उभरते उद्योग तथा वित्तीय परिदृश्य पर मास्टर कार्ड व भारत पे के चेयरमैन तथा एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार रोशनी डालेंगे तो बियांड बाउंड्रीज सत्र में क्रिकेट जगत के सितारे क्रिकेटर इरफान और सुरेश रैना युवाओं में जोश भरेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में पहली बार देश की जानी-मानी हस्तियों का अमर उजाला संवाद जम्मू-कश्मीर में 30 नवंबर को मंच सज रहा है। जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास सार्थक जीवन की राह दिखाएंगे तो पैरा आर्चर शीतल कुमारी और राकेश कुमार जिद्द और जुनून से मंजिल फतह करने का मंत्र देंगे। आयोजन को लेकर जम्मूवासियों में जबर्दस्त उत्साह है। सभी इस अभियान का हिस्सा बनने को आतुर दिख रहे हैं।
संवाद कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा उभरते जम्मू-कश्मीर की तस्वीर पेश करेंगे तो यहां हो रहे बदलावों से भी लोगों को परिचित कराएंगे। जम्मू-कश्मीर में उभरते उद्योग तथा वित्तीय परिदृश्य पर मास्टर कार्ड व भारत पे के चेयरमैन तथा एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार रोशनी डालेंगे तो बियांड बाउंड्रीज सत्र में क्रिकेट जगत के सितारे क्रिकेटर इरफान और सुरेश रैना युवाओं में जोश भरेंगे।
जिद्द और जुनून सत्र में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पैरा आर्चर शीतल कुमारी व पैरा आर्चर राकेश कुमार उभरती खेल संस्कृति व मौजूदा चुनौतियों पर अपनी बात रखेंगे। रोशन राहें सत्र में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम जम्मू-कश्मीर के शिक्षा परिदृश्य पर रोशनी डालते हुए युवाओं को सफलता की राह दिखाएंगे।
मनोरंजन जगत की नई दिशाएं सत्र के तहत फिल्म कलाकार विक्की कौशल जम्मूवासियों से रूबरू होंगे। केंद्रीय खेल, युवा मामलों तथा सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश के युवाओं खासकर खिलाड़ियों में जोश भरेंगे। उन्हें बेहतर कल की तस्वीर भी दिखाएंगे।
ये भी पढ़ें- Amarujala Samvad: जम्मू में कल लगेगा सितारों का मेला, अमर उजाला संवाद में विशेषज्ञ दिखाएंगे नई राह
पुलिस बैंड करेगा स्वागत
जम्मू-कश्मीर पुलिस बैंड मेहमानों का स्वागत करेगा। बैंड की धुनों के बीच मेहमानों को आयोजन स्थल तक पहुंचाया जाएगा। 20-25 जवानों की टुकड़ी रहेगी। जम्मू-कश्मीर बैंड को अखिल भारतीय स्तर पर पुलिस बैंड में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिल चुका है।