फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarujala Samvad jammu kashmir on november 30: experts to show new path in Amar Ujala Samvad

Amarujala Samvad: जम्मू में लगेगा सितारों का मेला, अमर उजाला संवाद में विशेषज्ञ दिखाएंगे नई राह

Wed, 29 Nov 2023 10:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 10:50 AM IST
सार

जम्मू में अमर उजाला संवाद समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नए जम्मू-कश्मीर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नई नीतियों के साथ केंद्र और प्रदेश की प्रगति के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Amarujala Samvad jammu kashmir on november 30: experts to show new path in Amar Ujala Samvad
अमर उजाला संवाद जम्मू कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिरों के शहर जम्मू में गुरुवार 30 नवंबर को उद्योग, खेल, आध्यात्मिक, शिक्षा और मनोरंजन के सितारों का मेला लगेगा। जम्मू के कनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां, नीति-नियंता, विचारक व विशेषज्ञ भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नए जम्मू-कश्मीर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नई नीतियों के साथ केंद्र और प्रदेश की प्रगति के बारे में बताएंगे। अभिनेता विक्की कौशल और उनकी टीम बच्चों के साथ बड़ों का मनोरंजन करेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य सत्रों में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम, मास्टर कार्ड व भारत पे के चेयरमैन तथा एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार, लाइफस्टाइल कोच व मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास, पैरा आर्चर व एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट शीतल कुमारी, राकेश कुमार, क्रिकेटर इरफान पठान और सुरेश रैना शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर क्या है प्रतिष्ठित लोगों की राय...आगे जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के भविष्य को लेकर होने वाली चर्चा प्रदेश के लिए बहुत अहम है। विभिन्न विशेषज्ञों के विचारों से जम्मू-कश्मीर के कल को और बेहतर बनाया जा सकेगा। औद्योगिक विकास के साथ कृषि क्षेत्र को और आगे ले जाने की जरूरत है, जिससे रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। खासकर जम्मू-कश्मीर में इस मंथन के बाद फिल्म उद्योग को पंख लगने की उम्मीद है। खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। सर्वांगीण विकास को लेकर यह बहुत अच्छा प्रयास है। - आरआर भटनागर, सलाहकार, उप राज्यपाल

ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए। संवाद से विकास की नई राह सामने आती है। समाज के प्रतिष्ठित लोग जब शामिल होते हैं तो बेहतर विचार मिलते हैं। जम्मू में इस तरह का पहली बार बड़ा आयोजन देख रहा हूं। इसमें जो भी प्रमुख लोग आ रहे हैं वे अपने क्षेत्र में अनुभवी हैं और समाज को उनसे बेहतर सीखने को मिलता है। -पद्मश्री मोहन सिंह

अमर उजाला का धन्यवादी हूं। कलाकार के तौर पर समाज में सबसे बड़ी कमी संवाद को महसूस किया है। संवाद से ही विचारों का आदान-प्रदान होने के साथ नए अनुभव हासिल होते हैं। हमारे आसपास विकास तो हो रहा है, लेकिन खासतौर पर युवा पीढ़ी के लिए ऐसे संवाद की बहुत जरूरत है, जिससे उन्हें सही राहत मिलता है और बौद्धिक तरक्की होती है। पहली बार जम्मू-कश्मीर में इतने बड़े स्तर का संवाद देख रहा हूं। इसमें सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। -पद्मश्री बलवंत ठाकुर

जम्मू में पहली बार बड़े स्तर के संवाद से विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन एक सच्चाई है। जम्मू-कश्मीर हिमालयन बेल्ट से जुड़ा है, इसलिए विकास के साथ हिमालय का संरक्षण करना जरूरी है। -डॉ. विवेक मनोहर आर्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक, स्कॉस्ट

जम्मू-कश्मीर के भविष्य को लेकर होने वाली चर्चा महत्वपूर्ण है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अनुभव साझा करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने की जरूरत है। इसके लिए मजबूत और बेहतर नीतियां बनाई जानी चाहिए जिससे स्थानीय लोगों को अधिक लाभ मिल सके। -डॉ. अनिल शर्मा, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट

जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए ऐसे मंच की आवश्यकता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोग बेहतर सुझाव और राय साझा करते हैं। इसमें नीतिगत चर्चा होती है। ऐसे संवाद से स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास को लेकर शानदार नीतियां बनाने में मदद मिलती हैं। -डॉ. सुशील शर्मा, एचओडी, कार्डियोलॉजी विभाग, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

अमर उजाला संवाद के लिए अमर उजाला परिवार की सराहना करता हूं। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के युवाओं को प्रेरित करेगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, इरफान पठान, सुरेश रैना और विक्की कौशल को करीब से सुनने का शानदार अवसर मिलेगा। ये सभी बड़ी शख्सियतें हैं और युवाओं व खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। -रंजीत कालरा, सदस्य, जम्मू कश्मीर खेल परिषद व पूर्व रणजी खिलाड़ी

सरकार ने जम्मू-कश्मीर में नई औद्योगिक नीति लाई है। औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए बुनियादी ढांचे को भी मजबूत बनाया जा रहा है, लेकिन स्थानीय भागीदारी अधिक सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके लिए नई औद्योगिक नीति के प्रोत्साहन को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। बीच के अंतर को दूर किया जाए। कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर ही औद्योगिक नीतियों पर कार्यक्रम होने चाहिए। उम्मीद है कि संवाद से जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। -संजय मेहरा, उद्योगपति

संवाद से जम्मू-कश्मीर में शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के विकास का ताना बुना जाएगा। प्रदेश के सामने विकास की तस्वीर आएगी। विशेषज्ञों के टिप्स तथा सुझाव से खासकर युवा वर्ग को लाभ मिलेगा। उन्हें इसे जीवन में उतारकर सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मदद मिलेगी। डिजिटल बैंकिंग, तकनीकी शिक्षा तथा खेल जगत की हस्तियों के विचार सुनने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहिए। जम्मू वासियों से आग्रह है कि वे सुनहरे मौके का लाभ जरूर उठाएं। - आलोक कुमार, प्रमुख सचिव शिक्षा

जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए बड़े स्तर के संवाद काफी फायदेमंद होंगे। खासतौर पर आध्यात्मिक सत्र से बच्चों और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का मौका मिलता है। प्रदेश में संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मजबूत नीति बनाई जानी चाहिए। इसके लिए छठी कक्षा से संस्कृति को पाठयक्रम में शामिल किया जाए। प्रदेश में स्वतंत्र संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। -महंत रोहित शास्त्री, अध्यक्ष, श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट

अमर उजाला की ओर से जम्मू में पहली बार इस तरह का बड़ा संवाद कार्यक्रम करवाना सराहनीय है। इसमें आध्यात्मिक सत्र भी रखा गया है, जिससे खासतौर पर बच्चों और युवाओं को संस्कारी बातों से जोड़ने का मौका मिलता है। -महंत रामेश्वर दास, प्रधान, जेएंडके वैष्णो साधु समाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed