{"_id":"667e951ce59439caff03bf9a","slug":"amarnath-yatra-traffic-routes-divert-during-batch-leaves-jammu-city-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: जम्मू शहर में ये यातायात रूट निर्धारित, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडलाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: जम्मू शहर में ये यातायात रूट निर्धारित, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडलाइजरी
Fri, 28 Jun 2024 04:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:19 PM IST
सार
जम्मू शहर में यात्रा के आखिरी रात तीन बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यात्रा मार्ग पर वाहन नहीं गुजर पाएंगे। यात्रा का काफिला जाने के वक्त किसी भी वाहन को एशिया क्रासिंग और कनाल रोड से भगवती नगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे
- फोटो : अभिषेक बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू शहर में यातयात रूट निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को पहला जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। जत्था रात तीन बजे से सुबह 6 बजे के बीच घाटी के लिए रवाना होता है। ऐसे में
विज्ञापन
काफिला निकलने तक शहर में यातायात को लेकर बंदिशें रखी गई हैं।
अगले 52 दिन तक यात्रा जारी रहेगी। यात्रा के आखिरी रात तीन बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यात्रा मार्ग पर वाहन नहीं गुजर पाएंगे। यात्रा का काफिला जाने के वक्त किसी भी वाहन को एशिया क्रासिंग और कनाल रोड से भगवती नगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
भारी वाहन कुंजवानी से सतवारी चौक और सतवारी से विक्रम चौक तक नहीं आ पाएंगे। इन्हें कुंजवानी से नरवाल की तरफ मोड़ दिया जाएगा। नरवाल से वाहन कश्मीर की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू शहर के कासिम नगर, सिद्धड़ा कट, पंजतीर्थि, बजालता और टीसीपी नगरोटा को कट आफ प्वाइंट के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां से एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों के अलावा किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
भगवती नगर पुल और तवी पुल यात्रा के लिए रिजर्व है। आम लोग गुज्जर नगर पुल और सिद्धड़ा पुल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कश्मीर जाने वाले भारी वाहनों को नगरोटा टीसीपी से सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 तक ही जाने की अनुमति होगी। एसएसपी यातायात पुलिस फैजल कुरेशी का कहना है कि अमरनाथ यात्रा 52 दिन तक चलेगी। इसे देखते हुए यह रूट तय किए गए हैं।