Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ के भक्तों के लिए IB से हाइवे तक सुरक्षा कड़ी, नदी-नालों पर भी नजर
सीमावर्ती इलाके और हाईवे से जुड़ने वाले नदी-नालों पर भी सुरक्षाबलों की नजर है। शिव भक्तों के लिए हाईवे किनारे लगाए गए लंगरों के बाहर भी सुरक्षाबल मुस्तैद हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा अमरनाथ के दर्शन को आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लेकर हाईवे तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी बॉर्डर पुलिस चौकियां हाई अलर्ट रखी गई हैं।
इसी के साथ हाईवे पर भी नाकाबंदी बढ़ाई गई है। सीमावर्ती इलाकों से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। सीमावर्ती इलाके और हाईवे से जुड़ने वाले नदी-नालों पर भी सुरक्षाबलों की नजर है। शिव भक्तों के लिए हाईवे किनारे लगाए गए लंगरों के बाहर भी सुरक्षाबल मुस्तैद हैं।
बॉर्डर डीएसपी धीरज कटोच ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को भेदना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। सीमावर्ती चौकियों को हर गतिविधि पर नजर रखने के खास निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों के साथ भी पूरा समन्वय है जिससे छोटी से छोटी गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत मिल रही है।
बीएसएफ प्रमुख नितिन अग्रवाल ने सीमा पर जांची सुरक्षा व्यवस्था
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख (डीजी) नितिन अग्रवाल दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हुए हैं। उन्होंने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों का मनोबल भी बढ़ाया। बीएसएफ प्रमुख ने सीमांत क्षेत्र का भी दौरा किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
सैन्य कमांडर ने शिविरों के परिचालन की समीक्षा की
उधमपुर। उत्तरी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुचिन्द्र कुमार ने क्षेत्र में सैन्य शिविरों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले का दौरा किया। दौरे का उद्देश्य अमरनाथ यात्रा और जम्मू क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेना था। सेना कमांडर को परिचालन दक्षता में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाने के गठन के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी गई। संवाद
एसएसपी कुलगाम ने सुरक्षा खामियों को दूर करने पर किया मंथन
अमरनाथ यात्रा को लेकर की गई मॉक ड्रिल में पाई गई खामियों को दूर करने और राष्ट्रीय राजमार्ग संयुक्त सुरक्षा ग्रिड स्थापित करने के लिए वीरवार को एसएसपी कुलगाम साहिल सारंगल ने सीओ 163 बीएन अजय कुमार राजनिकर के साथ बैठक की। इसमें किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मंथन किया गया।