फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Jammu News: जम्मू-उधमपुर रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी पंजीकरण व आरएफआईडी काउंटर स्थापित होंगे

विज्ञापन
amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा के संबंध में व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए आयोजित बैठक में मंडलायुक्त व अन्य अ​
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के संबंध में व्यवस्थाओं पर चर्चा करने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार और एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें संबंधित जिलों के डीसी को भगवती नगर, चीची माता मंदिर, रेलवे स्टेशन जम्मू, उधमपुर और जम्मू हवाई अड्डे और अन्य प्रमुख स्थानों पर पंजीकरण और आरएफआईडी काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई। इसमें उनके आवास केंद्रों पर अस्थायी शौचालय, लंगर के लिए स्थलों की पहचान करना, सीसीटीवी और अग्निशामक यंत्रों के अनिवार्य प्रावधान के साथ अनुमति लेने, निर्बाध यातायात, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, सुरक्षा व्यवस्था, साइनेज बोर्ड लगाने सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। भगवती नगर यात्री निवास में व्यापक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। यात्रियों के लिए आवास बोर्डिंग, क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं, सहायता बूथ व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम को वेंडिंग जोन और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग को चिन्हित स्थानों पर फायर टेंडर तैनात करने व स्वास्थ्य विभाग को हर आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टॉफ व एम्बुलेंस को तैनात रखने को कहा गया। यात्रियों से अधिक कीमत न वसूली जाए इस लिए विभिन्न सेवाओं की दरों पर निगरानी रखने को कहा। संत और साधुओं के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आईजीपी ट्रैफिक, डीआइजी सीआरपीएफ, निदेशक पर्यटन, जम्मू, सांबा, कठुआ उधमपुर और रामबन जिले के डीसी और विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हाइवे पर परेशानी मुक्त आवाजाही हो सुनिश्चित
बैठक में मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आरओ को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त श्रम शक्ति और मशीनरी उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।

बारिश या किसी अन्य कारण अगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहन परिचालन के लिए बाधित रहता है तो उसे कम से कम समय में परिचालन के लिए सुचारू बनाए जाए। यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सुरक्षा तंत्र पर चर्चा हुई। इसमें एसएसपी जम्मू, एसएसपी सुरक्षा, एसएसपी ट्रैफिक राष्ट्रीय राजमार्ग, एसएसपी ट्रैफिक जम्मू सहित अन्य अधिकारियों को जरूरती दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed