फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra: Jammu is ready to welcome Amarnath pilgrims, devotees will get immediate help from the control

Amarnath Yatra: यात्रियों के स्वागत के लिए जम्मू है तैयार, कंट्रोल रूम से मिलेगी श्रद्धालुओं को तुरंत मदद

Sat, 28 Jun 2025 02:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 28 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे के स्वागत के लिए जम्मू नगर निगम ने पौधरोपण के साथ 'क्लीन जम्मू, ग्रीन जम्मू' अभियान को बढ़ावा दिया है। यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, ठहराव, भोजन और पर्यावरण संरक्षण की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra: Jammu is ready to welcome Amarnath pilgrims, devotees will get immediate help from the control
जम्मू नगर निगम आयुक्त डा. देवांश यादव - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए जम्मू नगर निगम तैयार है। सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। नगर निगम के कमिश्नर डॉ. देवांश यादव ने खास बातचीत में इसकी विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत पौधे देकर किया जाएगा। इसके जरिये नगर निगम पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के साथ क्लीन जम्मू, ग्रीन जम्मू का संदेश देगा। 

विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से भगवती नगर यात्री निवास के अंदर व बाहर 24 घंटे स्वच्छता के लिए अतिरिक्त 400 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुपरवाइजर व इनकी मॉनीटरिंग के लिए नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहेंगे। रोस्टर के अनुसार इनकी ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि पूरा फोकस इस बात पर है कि बाहर से आने वाले अमरनाथ श्रद्धालुओं को पूरा शहर ग्रीन व क्लीन नजर आए। साथ ही वे सुखद एहसास के साथ यात्रा का शुभारंभ करें। 

विज्ञापन

आधार शिविर में कंट्रोल रूम पर शिकायतों का तत्काल होगा निस्तारण
भगवती नगर आधार शिविर में ही नगर निगम की तरफ से कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर यात्रियों की किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। बिजली, पानी, सफाई से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जो यात्री शहर घूमना चाहेंगे, उनके लिए यात्री निवास से ई-बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे शहर में पर्यटन की गतिविधियां तेज होंगी। लोग अधिक से अधिक संख्या में जम्मू शहर के प्राचीन मंदिरों का दर्शन व पूजन करने पहुंच सकेंगे।

बचे हुए भोजन का होगा निस्तारण, बनेगी खाद 
नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि लंगर सेवा में जो भी भोजन बचेगा, वह इधर-उधर न फेंका जाए, इसलिए निस्तारण की उचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए नगर निगम नरवाल में संचालित कंपोस्ट प्लांट में उक्त भोजन को भेजेगा, जहां उससे खाद बनाई जाएगी। इस प्रक्रिया से जहां आसपास गंदगी से छुटकारा मिलेगा, वहीं बचे हुए भोजन का सदुपयोग हो पाएगा। 

श्रद्धालु करेंगे भक्ति, सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव
नगर निगम कमिश्नर डॉ. देवांश यादव ने बताया कि नगर निगम की तरफ से चलाए जा रहे क्लीन जम्मू, ग्रीन जम्मू के तहत पौधरोपण का काम पूर्व की तरह जारी रहेगा। आने वाले अमरनाथ श्रद्धालु भी इस मुहिम में भागीदारी निभाएंगे। श्रद्धालुओं को यहां पर भक्ति, सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव हो, इसके लिए तवी नदी के तट पर शाम में संगीतमय आरती का आयोजन करने की योजना बनाई गई है।

संबंधित वीडिओ:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed