फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2025: Pilgrims to Relish Lucknowi Chaat, Lauki Kebab, and Six Flavors of Kheer at Langars

Amarnath Yatra 2025: भोले भक्तों को मिलेगा लखनवी चाट, लौकी का कबाब और छह प्रकार की खीर का स्वाद

Sun, 22 Jun 2025 02:10 PM IST
शाहरुख खान ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ल, अमर उजाला, संवाद
ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ल, अमर उजाला, संवाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Jun 2025 02:10 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर लंगरों में भोले भक्तों को लखनवी चाट, लौकी का कबाब और छह प्रकार की खीर का स्वाद मिलेगा। लखनऊ और दिल्ली की संस्थाएं लंगर सेवा देने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2025: Pilgrims to Relish Lucknowi Chaat, Lauki Kebab, and Six Flavors of Kheer at Langars
लंगर लगाने के लिए बाराबंकी से बालटाल के लिए रवाना होते स्वयंसेवक - फोटो : संगठन

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के लिए पूरे देश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दोनों यात्रा मार्गों पर लंगरों में देसी घी से व्यंजन पकाए जाएंगे। इस बार लखनवी चाट और लौकी का कबाब से लेकर नई दिल्ली की लंगर सेवा में छह प्रकार की खीर परोसी जाएगी। अमृतसरी छोले-कुलचे, बेकरी, पाव भाजी भी खाने को मिलेगी।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है जो नौ अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होगी। इस बार तीर्थयात्रा समयकाल 38 दिन है। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के दोनों मार्गों पर श्री अमरनाथ श्री श्राइन बोर्ड की अनुमति से लंगर लगाए जाते हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर से लेकर श्रीनगर तक लंगर लगते हैं, जिनके लिए संबंधित जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होती है। लंगर सेवा देने वाली संस्थाओं में हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साह देखते ही बन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने वर्षों से लंगर सेवा कर रही संस्थाओं के पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने अपनी तैयारियों और श्रद्धालुओं को परोसे जाने वाले भोजन की जानकारी दी।

पोहा, हलवा, सैंडविच भी होगी खास
लखनऊ में अमीनाबाद में अमरनाथ सेवा संस्थान के ओमप्रकाश निगम उर्फ ओमी 1993 से लंगर सेवा दे रहे है। पहले वह पहलगाम गुरुद्वारा में लंंगर लगाते थे। वर्ष 2002 से पहलगाम यात्रा मार्ग के मनीगाम पड़ाव पर लंगर लगा रहे हैं। इस बार लंगर में दोपहर को लखनवी छौंक लगी अरहर की दाल के साथ रोटी और चावल खास होगा देसी घी से बने नाश्ते में पोहा, हलवा, सैंडविच का भी स्वाद ले सकेंगे।

 

शाम को लखनवी चाट और इडली डोसा
ओमप्रकाश निगम ने बताया कि शाम को लखनवी चाट, लौकी का कबाब, देसी घी से बनी जलेबी मिष्ठान में परोसी जाएगी। दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं के लिए उनका मनपसंद इडली व डोसा भी मिलेगा। प्रतिदिन चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन का प्रबंध होगा। लंगर के लिए तीन ट्रक सब्जी व किराना का सामान श्रीनगर के लिए रवाना कर दिया गया है। 

23 जून को ट्रक मनीगाम पहुंच जाएंगे और टिनशेड लगाने का काम शुरू करेंगे। यह लंगर सेवा पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा के निर्देशन में की जा रही है। वह इस संस्था के प्रधान भी हैं। संस्था के संस्थापक सरदार अमर सिंह हैं। करीब 100 लोगों की टीम है जो इस लंगर सेवा को धरातल पर उतारने का काम करेगी।

दिल्ली के राजीव परोसेंगे केसर, गुलाब, लीची, मैंगो व स्ट्राबेरी की खीर
बालटाल मार्ग पर पोशपतरी में दिल्ली से 28 वर्ष लंगर लगाने वाले राजीव सेठी को इस बार पवित्र गुफा के पास भी लंगर लगाने की अनुमति मिली है। श्री पशुपतिनाथ सेवक नामक उनकी संस्था कई तरह के व्यंजन परोसेगी। इसमें छोले कुलचे, अमृतसरी छोले कुलचे, पाव भाजी, ढोकला प्रमुख होंगे। 
 

इस बार उनके लंगर में छह प्रकार की खीर भी बनेगी। इसमें दूध, केसर, गुलाब, लीची, मैंगो, स्ट्राबेरी की खीर प्रमुखता से रहेगी। यहां सभी व्यंजन देसी घी में पकाये जाएंगे। सेवईयां, तिल के लड्डू, पेठा भी मिलेगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 23 जून से लंगर सेवा के लिए सेवकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

बाबा के भक्त थककर होंगे चूर तो सोंठ वाले गुड़ से दूर होगी थकावट
करीब 12 वर्षों से लंगर सेवा दे रहे उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के संचालक कैलाश शर्मा ने बताया कि उनका लंगर पहलगाम यात्रा मार्ग के पोशपतरी में लगेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी बाराबंकी में उन्होंने समिति के अन्य सदस्यों, डीएम बाराबंकी शशांक त्रिपाठी, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद दो ट्रकों में राशन को रवाना किया गया। कैलाश शर्मा ने बताया कि इस बार बाबा के भक्तों के लिए लंगर सेवा में खासतौर पर यात्रा की थकावट को दूर करने के लिए सभी को सोंठ वाले गुड़ से स्वागत किया जाएगा।

इससे न केवल यात्रा की थकावट दूर होगी, वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से श्रद्धालु खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सुबह नाश्ता, दोपहर में देशी घी से छौंकी हुई अरहर की दाल, चावल जहां भोजन के रूप में मिलेगा। वहीं, शाम चार बजे चने, पोहा, खीर इडली, डोसा दिया जाएगा। संस्था की तरफ से लंगर सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 जून से समिति के अन्य पदाधिकारी कश्मीर के लिए बाराबंकी से रवाना होंगे।

200 नए सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खासकर जम्मू रेलवे स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्रों बड़े स्तर पर करीब दो सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कुछ कैमरे पुलिस ने अपनी तरफ से लगाए हैं। 

 

कुछ कैमरे पुलिस ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों, होटल मालिकों और जिला प्रशासन से मिलकर लगवाए जा रहे हैं। पुलिस के 30 से 40 कर्मचारी इन कैमरों के फुटेज प्रतिदिन जांच करेंगे।

 

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू पहुंचने वाले अधिकतर यात्री ट्रेनों से आते हैं। वह रेलवे स्टेशन के बाहर बने सरस्वती धाम, कालका धाम, वैष्णवी धाम और स्टेशन के आसपास होटलों में रुकते हैं। इन स्थलों पर आने-जाने वाले हर एक यात्री और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की बड़ी भूमिका है।

 

त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर इस समय बहुत अधिक भीड़ है। ये भीड़ अगले 10 दिन में और बढ़ेगी क्याेंकि रेलवे स्टेशन अति संवेदनशील है। इसलिए कोई भी शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना का प्रयास कर सकता है।

 

लोगों पर नजर रखने के लिए इन तमाम जगहों पर सीसीटीवी लगाने के लिए संबंधित लोगों और अधिकारियों से बात की गई है। मौजूदा समय में लगाए गए कैमरों के अलावा ये नए कैमरे मदद करेंगे। इसके लिए सबसे अनुरोध किया गया है कि वे कैमरों पर पैनी नजर रखें और इसकी जानकारी पुलिस से साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed