{"_id":"6aa71249c0ea0c16ad051c7c","slug":"protest-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1012128-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यूजीसी के खिलाफ चार दिवसीय\nपैदल मार्च का तवी पुल पर समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यूजीसी के खिलाफ चार दिवसीय पैदल मार्च का तवी पुल पर समापन
विज्ञापन
कुंजवानी से बिक्रम चौक होते हुए महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा तक पहुंचे युवा राजपूत सभा के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर युवा राजपूत सभा का चार दिवसीय पैदल मार्च रविवार को जम्मू पहुंचा। रैली का समापन शाम करीब सात बजे तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास हुआ। कुंजवानी से सतवारी और बिक्रम चौक से होते हुए रैली तवी पुल तक पहुंची। बड़ी संख्या में लोग रैली के समर्थन में पहुंचे और शामिल हुए। इसमें युवा राजपूत सभा के प्रधान मनदीप सिंह, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह बिक्की, राजन सिंह हैप्पी व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभा के सदस्यों ने कहा कि उनकी मुख्य मांग यूजीसी के फैसले को वापस लेना है। उनका कहना है कि मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से पैदल मार्च किया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि यूजीसी रोल बैक, फर्जी एफआईआर और जाति आधारित आरक्षण वापस लेना आदि मांगें शामिल हैं। इसका उद्देश्य लोगों को आंदोलन से जोड़ना तथा सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जम्मू के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की रैलियां निकालकर लोगों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।