फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: घरेलू सत्र से पहले जेकेसीए ने कसा अनुशासन का शिकंजा

विज्ञापन
sports news
- चयन से लेकर सोशल मीडिया तक गतिविधियों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

- मनमानी, मैच की जानकारी लीक करने और गलत बयान पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। घरेलू क्रिकेट सत्र शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं और टीम अधिकारियों सहित पूरे क्रिकेट ढांचे के लिए नया अनुशासन कोड लागू किया है। इसका सीधा असर उन गतिविधियों पर पड़ने वाला है, जिनको लेकर अक्सर मैदान के बाहर सवाल उठते रहे हैं। अब चयन में मेरिट से हटकर फैसला लेने से लेकर मैच से जुड़ी गोपनीय जानकारी बाहर देने और सोशल मीडिया पर जेकेसीए के खिलाफ आधारहीन बातें फैलाने तक को अनुशासन के दायरे में रखा गया है।
जेकेसीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कोड ऑफ कंडक्ट जारी किया है। इसका सबसे अहम पहलू चयन प्रक्रिया से जुड़ा है। चयनकर्ताओं के लिए साफ किया गया है कि खिलाड़ी का चयन उसकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर ही होगा। किसी खिलाड़ी या उससे जुड़े व्यक्ति से किसी तरह का आर्थिक या अन्य लाभ लेना भी कार्रवाई के दायरे में आएगा। इससे घरेलू क्रिकेट में चयन प्रक्रिया को लेकर जवाबदेही बढ़ाने की तरफ कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच के दौरान भी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए नियम सख्त किए हैं। अंपायर पर दबाव बनाने, लगातार अपील से निर्णय प्रभावित करने, अभद्र व्यवहार, जानबूझकर ध्यान भटकाने या खेल को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों पर कार्रवाई होगी । इसके अलावा मैच से जुड़ी ऐसी जानकारी जिसे सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए उसे किसी अनधिकृत व्यक्ति को देना भी उल्लंघन माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
जेकेसीए ने सोशल मीडिया को लेकर भी पहली बार स्पष्ट सीमाएं तय की हैं। जान-बूझकर गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने, बिना आधार आरोप लगाने या जेकेसीए की छवि व कामकाज को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई होगी। हालांकि तथ्यात्मक और सुधार की नीयत से की गई आलोचना को इससे बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed