फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2024 to start form june 29 jammu city five instant registrations centre to made

Amarnath Yatra : किसी कारण रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके तो न करें चिंता, जम्मू शहर में बनेंगे पांच तत्काल पंजीकरण

Sun, 23 Jun 2024 04:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 04:03 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू शहर में पांच तत्काल पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ एक टोकन केंद्र स्थापित होगा। टोकन पर निर्धारित तिथि और रूट के हिसाब से तीर्थ यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2024 to start form june 29 jammu city five instant registrations centre to made
श्री अमरनाथ यात्रा (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा 2024 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आगामी दिनों में देशभर से शिवभक्तों का शहर में पहुंचना शुरू हो जाएगी। अगर किसी कारण भोले के भक्त दर्शन नहीं करा सकें हैं तो इसके लिए तत्काल पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आगामी 29 जून से शुरू हो ही अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू शहर में पांच तत्काल पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ एक टोकन केंद्र स्थापित होगा। टोकन पर निर्धारित तिथि और रूट के हिसाब से तीर्थ यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ निर्धारित बैंक शाखाओं और ऑनलाइन मोड पर अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू शहर में वैष्णवी धाम, पंचायत भवन (रेलवे स्टेशन के पास), महाजन हाल में तीर्थ यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ राम मंदिर और गीता भवन में साधुओं के लिए पंजीकरण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। इन्हीं टोकन के आधार पर यात्रियों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण केंद्रों को स्थापित किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से साधु-संत जम्मू पहुंच गए हैं। पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में साधु संत पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। यहीं से यात्रा के लिए साधु संतों को रवाना किया जाता है। तत्काल पंजीकरण केंद्रों और संबंधित मंदिरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

12 फुट लंबी जटाओं वाले सुखदेव महाराज पहुंचे

पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में साधु संत आना शुरू हो गए हैं। अभी तक 75 से अधिक साधु- साध्वियां राम मंदिर में पहुंच चुके हैं। कोलकाता से आए सुखदेव महाराज ने बताया कि वह चार साल से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। वह बचपन से ही साधु बनना चाहते थे इसलिए उन्होंने कभी भी बाल नहीं कटवाए और आज उनकी जटाएं 12 फुट तक लंबी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी आस्था का तरीका है। मेरे बाबा की लंबी जटाएं थीं उनको ध्यान में रखते हुए मैंने भी जटाएं रखना शुरू कर दीं, जो आज विशाल रूप ले चुकी हैं। मैं अपनी जटाओं को एक बच्चे की तरह ध्यान रखता हूं।

भोले बाबा की नजरों में सब एक हैं- साध्वी रानी शेट्टी

वहीं, बाबा के दर्शन करने पहुंची किन्नर साध्वी रानी शेट्टी ने कहा कि वह आठवीं बार पवित्र गुफा में दर्शन के लिए जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया हमारे साथ जैसा भी बर्ताव करे लेकिन मेरे बाबा ने कभी भी हम में भेदभाव नहीं किया है। इसलिए मैं बाबा से मिलना का एक भी मौका नहीं छोड़ती हूं।

अमरनाथ यात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह की सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। सभी हितधारकों से यात्रा के सुचारू संचालन और तीर्थ यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए समन्वय मजबूत बनाने पर जोर दिया। 

मुख्य सचिव ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ आधार शिविर भगवती नगर का दौरा कर यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक कर यात्रा की तैयारियों को पुख्ता बनाने को कहा।

बैठक में मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों को यात्रा के सफल संचालन के लिए पहले से ही विस्तृत व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुरक्षित और आरामदायक अनुभव के लिए शिविर में स्वच्छता के साथ उच्च स्तर की सफाई बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। 

उन्होंने रेखांकित किया कि इस यात्रा का अत्यधिक धार्मिक महत्व है और तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और परेशानी मुक्त बनाने के लिए हर संभव उपाय किए जाएं। 

उन्होंने रसद, तीर्थयात्रियों के लिए भोजन और आवास, सुरक्षा, लंगर स्टॉल, बिजली और पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई, परिवहन, स्वास्थ्य और सफाई कर्मचारियों की तैनाती, और आपातकालीन सेवाओं और तीर्थयात्रियों की सुचारू सुविधा के लिए अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने मुख्य सचिव को बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। 

तीर्थयात्रियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर व्यापक चर्चा की गई। प्रवेशद्वार लखनपुर से बालटाल और पहलगाम तक यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि जम्मू, सांबा, कठुआ में जहां पर यात्री रुकते हैं वहां पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस सर्विस दी जाएगी। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। इस दौरान मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, जिला उपायुक्त सचिन वैश्य ,एडीजीपी आनंद जैन, डीआईजी सुनील गुप्ता, एसएसपी जम्मू विनोद कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन सुनैना मेहता शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed