फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: lg manoj sinha inagurated 100 beds hospitals started in Baltal and Chandanbari

अमरनाथ यात्रा: बालटाल और चंदनबाड़ी में 100-100 बिस्तर वाला अस्पताल शुरू, LG ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Wed, 28 Jun 2023 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 05:09 PM IST
सार

अस्पतालों में यात्रा के लिए तैनात कर्मचारियों की आवास सुविधाएं भी शामिल होंगी। इनमें लैब, रेडियो डायग्नोसिस, स्त्री रोग, आईसीयू, हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर सहित निदान और उपचार की सभी सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: lg manoj sinha inagurated 100 beds hospitals started in Baltal and Chandanbari
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले शिव भक्तों की सुविधा के लिए बालटाल और चंदनबाड़ी में 100-100 बिस्तर वाले चौबीस घंटे चलने वाले अस्पताल स्थापित किए गए हैं। बुधवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन दोनों अस्पताल का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले और यात्रा में सुविधा प्रदान करने वाले लोगों की भी देखभाल की जाए। इसके लिए अस्पताल स्थापित किए गए हैं। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ एवं चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की गई है। सरकार ने तय किया है कि पिछले साल से ये यात्रा अच्छी हो।
विज्ञापन


अस्पतालों में यात्रा के लिए तैनात कर्मचारियों की आवास सुविधाएं भी शामिल होंगी। इनमें लैब, रेडियो डायग्नोसिस, स्त्री रोग, आईसीयू, हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर सहित निदान और उपचार की सभी सुविधाएं होंगी। ये अस्पताल एक स्वतंत्र ट्रामा यूनिट के साथ विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2023: जम्मू शहर में इन 33 स्थानों पर ठहर सकेंगे भोले के भक्त, इन फोन नंबरों को कर लें नोट

1 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से चिकित्सा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

डीजीएचएस (एमओएचएफडब्ल्यू) ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के अस्पतालों से नामांकन मांगकर स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति शुरू की है। इन टीमों को 4 बैच/शिफ्ट में तैनात किया जाएगा।


प्रतिनियुक्ति के लिए चुने गए डाक्टरों/पैरामेडिक्स की क्षमता का निर्माण उच्च ऊंचाई की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और आपात स्थिति के प्रबंध पर यूटी के साथ समन्वय में एमओएचएफडब्ल्यू द्वारा किया जा रहा है। डीटीईजीएचएस इस वर्ष की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए मौजूदा स्थानीय चिकित्सा बुनियादी ढांचे/सुविधाओं और अस्थायी अस्पतालों का आन साइट मूल्यांकन कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तीर्थ यात्रियों को जागरूकता संबंधी सलाह दी जा रही है। उच्च ऊंचाई वाली आपात स्थितियों के चिकित्सा प्रबंधन के लिए एसओपी तैयार की गई है।

30 जून को जम्मू से रवाना होगा पहला जत्था

इस बार एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। 30 जून को जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से पहला जत्था रवाना होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जम्मू में तत्काल पंजीकरण के लिए भी व्यवस्था की गई है। 

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2023: जम्मू में तत्काल पंजीकरण के लिए आज से जारी होंगे टोकन, कल से होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed