फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Devotees to stay at 33 places in Jammu city

अमरनाथ यात्रा 2023: जम्मू शहर में इन 33 स्थानों पर ठहर सकेंगे भोले के भक्त, इन फोन नंबरों को कर लें नोट

Wed, 28 Jun 2023 12:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 12:41 PM IST
सार

जम्मू शहर के 33 स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से हरेक विश्राम गृह के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Devotees to stay at 33 places in Jammu city
Jammu - फोटो : गुलशन उधम

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू शहर के 33 स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से हरेक विश्राम गृह के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं के ठहरने के अलावा लंगर की भी व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन


जिन स्थानों पर श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है, उनमें आधार शिविर भगवती नगर यात्री निवास, सरस्वती धाम रेलवे स्टेशन जम्मू, वैष्णवी धाम रेलवे स्टेशन जम्मू, लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी नगर, बांके बिहारी मंदिर, गोरखा मंदिर नानक नगर, शिव मंदिर मिनी मार्केट रेलवे स्टेशन, अग्रवाल सभा विवेकानंद चौक जम्मू, गुरु रविदास मंदिर कृष्णा नगर, प्राचीन हनुमान मंदिर मांडा, त्रिकुटा यात्री निवास अम्बफला, राम मंदिर पुरानी मंडी, सनातन धर्म सभा गीता भवन जम्मू, रघुनाथ मंदिर रघुनाथ बाजार, डोगरा सदर सभा डोगरा हॉल, ब्राह्मण सभा परेड, जंडियाल बिरादरी कम्यूनिटी हॉल गोल गुजराल, राजपूत सभा पुरानी मंडी शामिल है।
विज्ञापन


इसके साथी ही भोले के भक्त हॉर्टीकल्चर गेस्ट हाउस नरवाल, जैन सभा, स्कास्ट गेस्ट हाउस रेलवे स्टेशन, सर्वशक्ति चंडी माता मंदिर धम्मी नगरोटा, जेडीए क्लब रूप नगर, तवी महल उदयवाला, पीरखो मंदिर, आरटीओ बिल्डिंग भलवाल, खजुरिया बिरादरी सभा बाहु फोर्ट, जैन सभा गांधी नगर, हरि भवन सराय धर्म ट्रस्ट, सराय झिरी, योग आश्रम गोल गुजराल, राधा स्वामी सत्संग हॉल बनतलाब, राधा स्वामी सत्संग हॉल आरएस पुरा और राधा स्वामी सत्संग हॉल चक मैनी मढ़ में रुक सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल पंजीकरण के लिए जम्मू शहर में आज मिल रहे टोकन

जम्मू शहर में तत्काल पंजीकरण के लिए पांच केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन सभा में तीर्थ यात्रियों और श्रीराम मंदिर पुरानी मंडी व गीता भवन परेड में साधु संतों के लिए तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। तत्काल पंजीकरण के लिए बुधवार सुबह टोकन जारी होंगे और गुरुवार को इन तीर्थ यात्रियों का निर्धारित कोटे के मुताबिक तत्काल पंजीकरण किया जाएगा।

जम्मू जिला प्रशासन की ओर से ऑटो किराया निर्धारित

- एशिया होटल से कैनाल रोड होते हुए यात्री निवास भगवती नगर तक 73 रुपये

-एशिया होटल से न्यू ब्रिज होते हुए यात्री निवास भगवती नगर तक 73 रुपये

-जनरल बस स्टैंड से वेद मंदिर, अम्बफला तक 73 रुपये

-जनरल बस स्टैंड से यात्री निवास भगवती नगर तक 73 रुपये

-जनरल बस स्टैंड से रणबीरेश्वर मंदिर तक 39 रुपये

-जनरल बस स्टैंड से हनुमान मंदिर पुरानी मंडी तक 56 रुपये

-आईएसबीटी से वेयर हाउस होते हुए यात्री निवास भगवती नगर तक 141 रुपये

-आईएसबीटी से साइंस कॉलेज होते हुए यात्री निवास भगवती नगर तक 124 रुपये

- रेलवे स्टेशन से यात्री निवास भगवती नगर तक 124 रुपये

- रेलवे स्टेशन से रघुनाथ मंदिर तक 90 रुपये

-रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक 90 रुपये


Image

यात्रियों के लिए यह नंबर जरूरी

इमरजेंसी ऑपरेशन/ सूचना केंद्र के लिए 0191-2571912, 2571616, टूरिज्म टॉल फ्री नंबर 18008908457, वाटस्एप नंबर 9622011623, 7889708556, पीसीआर/ पुलिस के लिए 100 और यात्री निवास, भगवती नगर के लिए 0191-2505028 नंबर पर संपर्क करें।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed