{"_id":"6aced416b72b41dbc20f6809","slug":"pakistan-is-reactivating-old-terrorist-launching-pads-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पुराने आतंकी लॉन्चिंग पैड सक्रिय कर रहा है पाकिस्तान, कृष्णा घाटी में विस्फोट के बाद बढ़ाई गई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पुराने आतंकी लॉन्चिंग पैड सक्रिय कर रहा है पाकिस्तान, कृष्णा घाटी में विस्फोट के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
Wed, 14 Oct 2026 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:30 AM IST
सार
अब नीलम घाटी में भी सीमा पार संदिग्ध गतिविधियों और आतंकी लॉन्चिंग पैड से जुड़े इनपुट की पड़ताल की जा रही है। खराब मौसम और कम दृश्यता के बीच घुसपैठ की आशंका को देखते हुए एलओसी के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
जम्मू में नियंत्रण रेखा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में सोमवार शाम बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। अब नीलम घाटी में भी सीमा पार संदिग्ध गतिविधियों और आतंकी लॉन्चिंग पैड से जुड़े इनपुट की पड़ताल की जा रही है। खराब मौसम और कम दृश्यता के बीच घुसपैठ की आशंका को देखते हुए एलओसी के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार बारूदी सुरंग धमाके में मारे गए लश्कर-ए-ताइबा के टॉप कमांडर समेत चार आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर बड़ी वारदात की फिराक में थे। मारे गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद फैजान, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद वकास और मोहम्मद आसिम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
2019 में नीलम घाटी में सक्रिय थे लॉन्चिंग पैड...
अक्तूबर 2019 में भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने पीओजेके में नीलम घाटी स्थित तीन आतंकी लॉन्चिंग पैड तबाह किए थे। उस समय तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि खुफिया सूचनाओं के अनुसार पीर पंजाल के उत्तर में कुछ आतंकी शिविर सक्रिय थे।
विज्ञापन