फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Tokens to issue from today for tatkal registration in Jammu

Amarnath Yatra 2023: जम्मू में तत्काल पंजीकरण के लिए आज से जारी होंगे टोकन, कल से होगा पंजीकरण

Wed, 28 Jun 2023 03:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 03:40 PM IST
सार

वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन सभा में तीर्थ यात्रियों और श्रीराम मंदिर पुरानी मंडी व गीता भवन परेड में साधु संतों के लिए तत्काल पंजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Tokens to issue from today for tatkal registration in Jammu
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

बाबा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जम्मू शहर में तत्काल पंजीकरण के लिए पांच केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन सभा में तीर्थ यात्रियों और श्रीराम मंदिर पुरानी मंडी व गीता भवन परेड में साधु संतों के लिए तत्काल पंजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


तत्काल पंजीकरण के लिए बुधवार सुबह टोकन जारी होंगे और गुरुवार को इन तीर्थ यात्रियों का निर्धारित कोटे के मुताबिक तत्काल पंजीकरण किया जाएगा। इसी तरह साधु संतों का निर्धारित केंद्रों पर ही तत्काल की सभी प्रक्रिया की जाएगी। बुधवार तड़के से श्रद्धालुओं को जम्मू रेलवे स्टेशन स्थित सरस्वती धाम से टोकन जारी करने की प्रक्रिया आरंभ होगी। जिन श्रद्धालुओं को टोकन प्राप्त होगा, उनका वीरवार को तत्काल पंजीकरण होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये श्रद्धालु 30 जून को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से जाने वाले पहले जत्थे के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होंगे। तत्काल पंजीकरण के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाना जरूरी है और यह निर्धारित चिकित्सा केंद्रों से ही मान्य होंगे।

जिला प्रशासन जम्मू की ओर से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए तत्काल पंजीकरण की प्रक्रिया जारी की गई है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

तत्काल पंजीकरण की प्रक्रिया

  • चरण 1. अमरनाथ यात्रियों को अपना टोकन नंबर रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम से मिलेगा। टोकन में पंजीकरण के लिए स्थान और तारीख का उल्लेख किया जाएगा। पंजीकरण के लिए यात्रियों का आधार कार्ड अनिवार्य है।
  • चरण 2. सरकारी अस्पताल गांधीनगर, सरकारी अस्पताल सरवाल और राजीव गांधी अस्पताल, गंग्याल से तीर्थ यात्री स्वास्थ्य अनिवार्य प्रमाणपत्र बनवाएंगे।
  • चरण 3. टोकन लेने के बाद तीर्थयात्री निर्धारित तत्काल पंजीकरण केंद्रों पर 220 रुपये का शुल्क देकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • चरण 4. तीर्थयात्रियों को पंजीकरण केंद्र पर ही आरएफआईडी टैग प्रदान किया जाएगा जो तीर्थयात्रियों के परमिट के साथ अनिवार्य है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed