फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra : 134 applications selected for shops in Ganderbal Yatra will start from June 29

Amarnath Yatra: गांदरबल में दुकानों के लिए 134 आवेदनों का किया चयन, 29 जून से शूरू होगी यात्रा

Wed, 22 May 2024 02:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 22 May 2024 02:42 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बालटाल, दोमेल, रेलपथरी, और संगम सहित कई प्रमुख स्थानों का दुकानों के लिए चयन किया गया है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra : 134 applications selected for shops in Ganderbal Yatra will start from June 29
श्री अमरनाथ यात्रा (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

इस साल 29 जून से शूरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के दौरान गांदरबल में दुकानों के चयन के लिए मंगलवार को डीसी कार्यालय में बैठक की गई। चयन प्रक्रिया डीसी श्यामबीर और एडीसी (विकास) मुश्ताक अहमद सिमनानी की निगरानी में की गई। बताया गया कि यात्रा मार्ग पर बालटाल, दोमेल, रेलपथरी, और संगम सहित कई प्रमुख स्थानों का दुकानों के लिए चयन किया गया है। 

विज्ञापन


इन निर्धारित स्थानों पर कुल 134 आवेदनों का चयन किया गया है। रैंडमाइजेशन के माध्यम से दुकानों की मंजूरी और आवंटन एक निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है, जिससे सभी आवेदकों को समान अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन


यह प्रक्रिया अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि मार्ग पर तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध होंगी। डीसी ने इस प्रक्रिया के सुचारू संचालन पर संतुष्टि व्यक्त की और सभी भक्तों के लिए एक सुव्यवस्थित और सुरक्षित तीर्थयात्रा की सुविधा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed