{"_id":"6834c60194a21825a3016d05","slug":"amarnath-yatara-in-jammu-jammu-news-c-10-lko1027-622542-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश
Tue, 27 May 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 27 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने सोमवार को अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के लिए बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर तालमेल बनाकर साथ काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पंजीकरण केंद्र, श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, सफाई जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय पर सुनियोजित तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर व्यवस्था तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए और जरूरत के अनुसार सुधार भी किए जाएं।
बैठक में जम्मू रेलवे स्टेशन और भगवती नगर यात्री निवास जैसे प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंटों पर भीड़ प्रबंधन, सफाई और ठहरने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अर्धसैनिक बलों की तैनाती और नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में एसएसपी जोगिंदर सिंह, एसएसपी ट्रैफिक सिटी फारूक कैसर, एडीएम अनसूया जम्वाल और राकेश कुमार, सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक दीपक दुबे, उपमंडलीय अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।