जम्मू में अमर उजाला संवाद: शिक्षाविद सफलता के देंगे मंत्र, डिजिटल बैंकिंग से रूबरू कराएंगे विशेषज्ञ
जम्मू के कैनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे से आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में देश की जानी मानी हस्तियां, नीति नियंता, विचारक व विशेषज्ञ जम्मू-कश्मीर में शिक्षा, बैंकिंग, खेल, सूचना प्रौद्योगिकी का खाका खींचेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में 30 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार होगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर युवाओं में जोश भरेंगे, तो शिक्षाविद सफलता के मंत्र देंगे। वहीं, बैंकिंग विशेषज्ञ लोगों को डिजिटल बैंकिंग के साथ उसके कौशल से भी रूबरू कराएंगे। फिल्मी सितारे जम्मू-कश्मीर में सिनेमा की संभावनाओं तथा इसे कॅरिअर के रूप में अपनाने के गुर बताएंगे।
जम्मू के कैनाल रोड स्थित कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे से आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में देश की जानी मानी हस्तियां, नीति नियंता, विचारक व विशेषज्ञ जम्मू-कश्मीर में शिक्षा, बैंकिंग, खेल, सूचना प्रौद्योगिकी का खाका खींचेंगे। देश-दुनिया में हो रहे बदलावों से जम्मूवासियों को जोड़ेंगे। किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए सुझाव देंगे। कामयाबी के मंत्र बताएंगे। कार्यक्रम को लेकर जम्मूवासियों में खासा उत्साह है। कई प्रबुद्ध लोगों ने अखबार के कार्यालय में फोनकर विशेषज्ञों के सत्र के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।
ये विशेषज्ञ बुनेंगे ताना-बाना
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, फिल्म कलाकार विक्की कौशल, मास्टर कार्ड व भारत पे के चेयरमैन व एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार, शिक्षाविद व एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. टीजी सीताराम, लाइफ कोच व मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास, क्रिकेटर सुरेश रैना व इरफान पठान, पैरा आर्चर व एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट शीतल कुमारी संवाद कार्यक्रम में पहुंचेगे।
आज अमर उजाला कार्यालय से मिल रहा पास
संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमर उजाला के वेयर हाउस स्थित कार्यालय से पास लिया जा सकता है। मंगलवार से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इसे प्राप्त किया जा सकता है। लकी ड्रॉ के आधार पर कुछ चुनिंदा लोगों को फिल्म सैम बहादुर के कलाकार विक्की कौशल के साथ सेल्फी लेने का मौका मिल सकता है।