फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar ujala Samvad 2023: Youth gathered to get a glimpse of Vicky Kaushal inspirational stories of Gaur Gopal D

संवाद 2023: विक्की कौशल की झलक पाने उमड़े युवा, गौर गोपाल दास की प्रेरणा भरी कहानियों ने भरी नई ऊर्जा

Fri, 01 Dec 2023 04:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 04:33 PM IST
सार

गोर गोपाल दास की प्रेरणा भरी कहानियों से ऊर्जावान होकर मंजिल की ओर आगे बढ़ने का हौसला पाया। हर कोई क्रिकेट, राजनीति और फिल्म जगत की बातों की चर्चा के साथ घर लौटा। अमर उजाला के कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा और इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

विज्ञापन
amar ujala Samvad 2023: Youth gathered to get a glimpse of Vicky Kaushal inspirational stories of Gaur Gopal D
अभिनेता विक्की कौशल और अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला के कार्यक्रम संवाद जम्मू-कश्मीर में ज्ञान-मनोरंजन और प्ररेणा का संगम हुआ। युवाओं में अपने हीरो विक्की कौशल की एक झलक पाने और उनका आटोग्राफ लेने की उतसुक्ता दिखी, वहीं शिक्षा और उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संभावनाओं के बारे में जाना। 

विज्ञापन


अंत में गोर गोपाल दास की प्रेरणा भरी कहानियों से ऊर्जावान होकर मंजिल की ओर आगे बढ़ने का हौसला पाया। हर कोई क्रिकेट, राजनीति और फिल्म जगत की बातों की चर्चा के साथ घर लौटा। अमर उजाला के कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा और इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन


मेरा विषय पत्रकारिता का है और अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर बहुत-कुछ नया सीखने को मिला है। पत्रकारिता से जुड़ी कई बातों को यहां आकर सीखा है। ऐसे कार्यक्रम खासकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं और शिक्षा के साथ-साथ कई अहम पहलुओं की जानकारी हासिल होती है। -लोकेंद्र सिंह राजपूत, छात्र, आईएमसी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आकर काफी अच्छा लगा, बहुत कुछ सीखने को मिला। क्रिकेटर इरफान पठान, सुरेश रैना और पैरा तीरंदाज शीतल कुमारी को सुनकर जीवन में कुछ अलग करने की प्रेरणा मिली। मैं स्टार्टअप से जुड़ा हूं और अपना रेस्टोरेंट चलाता हूं। ऐसे कार्यक्रमों से कुछ नया करने की सीख मिलती है। -रोहित कुमार, राजपुरा

amar ujala Samvad 2023: Youth gathered to get a glimpse of Vicky Kaushal inspirational stories of Gaur Gopal D
अमर उजाला संवाद जम्मू कश्मीर - फोटो : संवाद

विक्की कौशल को इससे पहले फिल्मों में ही देखा था, आज रूबरू देखकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जैसे ही फिल्म स्टार के आने की सूचना मिली तो सभी दोस्तों के साथ जम्मू के कन्वेशन सेंटर में पहुंच गए। अपने पसंदीदा एक्टर को देखकर दिल बागबाग हो गया और उनसे काफी प्रेरणा मिली। उनकी आने वाली फिल्म सैमबहादुर को देखने की भी चाहत है। -अराध्य शर्मा, छात्र, जेके पब्लिक स्कूल पंजतीर्थी

कार्यक्रम में आकर अच्छा लगा, विक्की कौशल को देखकर मजा आया। सुरेश रैना, इरफान पठान से काफी प्रेरणा मिली। खासकर पैरा तीरंदाज शीतल देवी से, जिन्होंने दिव्यांगता को पीछे छोड़ते हुए विश्व भर में बहुत कम समय में पहचान बनाई है। -प्रतिभा और सोनम, किश्तवाड़, छात्रा, जीसीडब्ल्यू परेड कॉलेज

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में अपनी टीचर्स के साथ आईं थी। एक्टर विक्की कौशल और खिलाड़ियों को पास से देखकर काफी खुश हैं। गौर गोपाल दास की प्रेरणाओं को भी साथ लेकर जा रहीं है और इनका जीवन में अनुसरण कर आगे बढ़ेंगी। -नैना, प्राची और वंशिका, छात्रा, राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कैनाल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed