फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Along with tourists, foreign birds are also liking Jammu and Kashmir, more than 250 wetlands in the state

मेहमान परिंदे: सैलानियों के साथ विदेशी परिंदों को भी रास आ रहा जम्मू-कश्मीर, प्रदेश में 250 से ज्यादा वेटलैंड 

Sat, 29 Jan 2022 02:31 PM IST
विमल शर्मा मंगेश कुमार, जम्मू।
मंगेश कुमार, जम्मू। Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 02:31 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। यहां सैलानी के साथ प्रवासी परिंदों को भी खूब भा रहा है। इस समय प्रदेश में 152 प्रजातियों के प्रवासी परिंदों की संख्या में ढाई लाख की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 में 11 लाख के करीब पक्षी मिले, कश्मीर संभाग में साढ़े सात लाख पहुंचे हैं इस बार। 

विज्ञापन
Along with tourists, foreign birds are also liking Jammu and Kashmir, more than 250 wetlands in the state
Tourist Jammu Kashmir - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सैलानियों के लिए ही नहीं, प्रवासी परिंदों को भी खूब भा रहा है। प्रदेश के 250 से ज्यादा वेटलैंड में वर्ष 2021 में इसके बीते साल की तुलना में ढाई लाख ज्यादा मेहमान परिंदे आए। जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ते ही दिसंबर माह में प्रवासी परिंदों की आमद शुरू हो जाती है, जो सर्दी कम होने पर दूसरे इलाकों का रुख कर लेते हैं। पक्षी वैज्ञानिकों ने बीते साल गणना में ग्यारह लाख प्रवासी परिंदों की मौजूदगी पाई है। इनमें से साढ़े तीन लाख जम्मू और साढ़े सात लाख प्रवासी परिंदे कश्मीर संभाग के वेटलैंड में पहुंचे हैं। इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2020 में कुल साढ़े आठ लाख मेहमान परिंदे पाए गए थे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में जल पक्षी की 152 प्रजातियां
जम्मू विवि के पर्यावरण विभाग के विशेषज्ञ डॉ. नीरज शर्मा के अनुसार जम्मू-कश्मीर में जल पक्षी की 152 प्रजातियां इस समय भी प्रदेश के 250 से ज्यादा वेटलैंड में हैं। पिछले दो वर्षों के दौरान इस साल ढाई लाख ज्यादा परिंदों ने जम्मू-कश्मीर का रुख किया है। डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर इन प्रवासी परिंदों के फ्लाई जोन में आता है। यहां उन्हें पर्याप्त खाना और पड़ाव मिल जाता है। प्रवासी परिंदों की संख्या बढ़ना अच्छा संकेत है।
विज्ञापन

 
जम्मू-कश्मीर के ये हैं प्रमुख वेटलैंड
जम्मू में घराना, कुकड़िया, परगवाल, सुरुईंसर, मानसर, रंजीत सागर झील में प्रवासी पक्षी पाए जाते हैं। वहीं, कश्मीर संभाग में वुलर झील, मानस बल, डल झील व शालाबाग आदि स्थानों में ये पक्षी सबसे ज्यादा मिलते हैं। डॉ. नीरज ने बताया कि पक्षियों की अधिकांश संख्या (आईयूसीएन) इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर की रेड श्रेणी में आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रामसर संधि में हुआ था वेटलैंड संरक्षण का फैसला
डॉ. नीरज शर्मा के अनुसार 2 फरवरी 1971 को हुई रामसर संधि में वेटलैंट संरक्षण का निर्णय लिया गया था। संधि में तय किया गया कि देश-विदेश से जो पक्षी जिन स्थानों पर जाते हैं, उनका वहां संरक्षण करना होगा। किसी प्रजाति के बीच में लुप्त होने से पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो सकता है। 


छोटी झीलों और तालाबों को रखना होगा स्वच्छ
पक्षियों को सड़क निर्माण, अतिक्रमण, कीटनाशक, खरपतवार नाशक जैसे रसायन के इस्तेमाल से खतरा होता है। इसी वजह से वेटलैंड के वातावरण को प्राकृतिक अवस्था में रखने के प्रयास किए जाते हैं। छोटी झीलों और तालाबों को भी स्वच्छ रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed