फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Alert in Jammu Kashmir regarding Home Minister Amit Shah visit, checking from Lakhanpur to Uri

Shah Visit JK: गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर जम्मू कश्मीर में अलर्ट, लखनपुर से लेकर उड़ी तक चेकिंग

Sat, 01 Oct 2022 10:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 10:03 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह तीन अक्तूबर की शाम को जम्मू पहुंचेंगे। इसके बाद वह राजभवन में उपराज्यपाल के अलावा अन्य अधिकारियों से बैठक कर सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। चार को राजोरी जिले पांच अक्तूबर को बारामुला जिले में रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Alert in Jammu Kashmir regarding Home Minister Amit Shah visit, checking from Lakhanpur to Uri
Amit shah - फोटो : Agency

विस्तार

जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा को देखते हुए जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर लखनपुर से बारामुला तक नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। उधमपुर धमाके और राजोरी में महिला से आईईडी बरामद होने के बाद अभियान और तेज किया जा रहा है।

विज्ञापन


गृहमंत्री जम्मू कश्मीर में अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा दो जगहों पर जनसभा भी करेंगे। इसके लिए राजोरी और बारामुला को चयनित किया गया है। अग्निवीर भर्ती रैली आतंकियों के निशाने पर होने के खुलासे के बाद खासकर कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कई जिलों में चेकिंग चल रही है। उन्होंने बताया कि यह रुटीन तरीके से ही चल रही है।  

विज्ञापन


कन्वेंशन सेंटर के बाहर रहेगी थ्री टायर सुरक्षा

अमित शाह अपने जम्मू दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर आएंगे। इसे लेकर कन्वेंशन सेंटर के बाहर अभी से सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ-साथ सर्किट हाउस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। कनाल रोड पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र में बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता

दोमाना में भी पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी हैं। वीरवार कोजगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। कानाचक सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। संवाद 

 डॉ. जितेंद्र ने जांची गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की व्यवस्था

तीन से पांच अक्तूबर तक गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर के दौरे की व्यवस्थाओं को जांचने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शुक्रवार को जम्मू पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रशासनिक, पुलिस के अधिकारियों और भाजपा नेताओं से बैठकें कर गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सूत्रों के अनुसार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में कोई चूक न होने देने के निर्देश दिए। अमित शाह तीन अक्तूबर की शाम को जम्मू पहुंचेंगे और राजभवन में उपराज्यपाल के अलावा उच्च अधिकारियों से बैठक कर प्रदेश के सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे।



चार अक्तूबर को शाह सुबह 11 बजे राजोरी जिले में जन रैली को संबोधित करेंगे। जन रैली को संबोधित करने के बाद शाह जम्मू पहुंचेंगे और जम्मू कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगे। पांच अक्तूबर को शाह कश्मीर जाएंगे और बारामुला जिले में रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed