फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   akhnoor, political, election win function

Jammu News: कार्यकर्ताओं ने नाच कर मनाया तीन राज्यों में जीत का जश्न

Tue, 05 Dec 2023 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 05 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
akhnoor, political, election win function
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अखनूर। तीन राज्यों में जीत हासिल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर है। अखनूर क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए। सोमवार को सुबह सुंगल मोड़ और शाम को अम्बरां पंचायत के गुड़ा तालाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ा जश्न मनाया।


सुंगल मोड़ में ढोल की थाप पर कार्यकर्ता नाचते नजर आए और तीन राज्यों में प्रचंड जीत के अवसर पर हलवा बांट कर भाजपा कार्यकर्ताओं के जीत का इजहार किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजीव शर्मा, महंत रामेश्वर दास व भाजपा नेता देव राज काकू भी भाजपा समर्थकों के बीच पहुंचे और जीत का जश्न मनाया। वहीं, देर शाम अखनूर मंडल अध्यक्ष शाम सिंह के नेतृत्व में अम्बरां पंचायत के गुड़ा तालाब में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री के विकास मॉडल को दिया। उन्होंने कहा कि यह तो अभी सेमीफाइनल है फाइनल में जीत इससे भी बड़ी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed